एक बार फिर किताबों में विवादित कंटेंट होने की बात सामने आई है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक किताब का कुछ कंटेट तेजी से वायरल हो रहा है।
एक बार फिर किताबों में विवादित कंटेंट होने की बात सामने आई है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक किताब का कुछ कंटेट तेजी से वायरल हो रहा है। सीबीएसई की बारहवीं की फिजिकल एजुकेशन की किताब में लड़कियों के बेस्ट फिगर के बारे में जानकारी दी गई है। लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं। ऐसी जानकारी को लोगों बकवास बताया।
पुरुष-महिलाओं का शारीरिक अंतर बताया किताब में पुरुष और महिला के शारीरिक अंतरों के बारे में बताया गया है। एक सवाल है कि किस शेप की महिलाएं बेस्ट होती हैं। जवाब में बताया कि जिनकी फिगर 36,24,36 होती हैं।
बहस छिड़़ी किताब के कंटेंट ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है कि आखिर बच्चों को ये किस तरह की शिक्षा दी जा रही है। इस किताब को सीबीएसई के 12वीं क्लास के बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।