scriptगौर से देख लीजिए ये फोटो, ये ही है वो हवसी महंत जो अपने आश्रम में करता था घिनौने काम | video: jodhpur saint accused of rape | Patrika News

गौर से देख लीजिए ये फोटो, ये ही है वो हवसी महंत जो अपने आश्रम में करता था घिनौने काम

locationजोधपुरPublished: Oct 29, 2017 03:54:39 pm

Submitted by:

Nidhi Mishra

महंत सुंदरदास पर अपने आश्रम में महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप है।

mahant sundardas accused of rape

mahant sundardas accused of rape

आसाराम एक नाबालिग से यौन उत्पीडऩ के आरोप में जोधपुर सेंट्रल जेल में पिछले चार साल से बंद हैं। उन पर जोधपुर स्थित अपने ही आश्रम में नाबालिग के साथ उत्पीडऩ का आरोप है। अब ऐसा ही एक और मामला जोधपुर में ही सामने आया है, जहां जिले के बिराई में राम चौकी धाम के गादीपति महंत सुन्दरदास पर एक महिला ने दिल्ली में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। सुंदरदास के खिलाफ दिल्ली के सब्जी मण्डी थाने में दुष्कर्म का मामला होने के बाद दिल्ली पुलिस का एक सिपाही शनिवार को जांच के लिए आश्रम पहुंचा। धाम व गादीपति के संबंध में तस्दीक करने के बाद सिपाही दिल्ली लौट गया।


पुलिस सूत्रों के अनुसार एक महिला ने गत दो अक्टूबर को बिराई स्थित राम चौकी के गादीपति महंत सुन्दरदास के खिलाफ छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। वारदात तीन साल पहले की बताई जाती है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। राम धाम चौकी के बिराई में होने व गादीपति के चौकी में रहने संबंधी तस्दीक करने के लिए सब्जी मण्डी थाने का एक सिपाही शनिवार को जिला जोधपुर ग्रामीण पुलिस के खेड़ापा थाने पहुंचा, जहां से एक अन्य सिपाही के साथ वह बिराई स्थित राम चौकी गया। करीब डेढ़-दो घंटे तक आश्रम व गादीपति के बारे में जानकारी लेने के बाद कांस्टेबल दिल्ली लौट गया। स्थानीय पुलिस ने दिल्ली पुलिस के एक सिपाही के जांच के लिए राम चौकी पहुंचने की पुष्टि की है।
कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला


करीब डेढ़-दो घंटे तक आश्रम व गादीपति के बारे में जानकारी लेने के बाद कांस्टेबल दिल्ली लौट गया। स्थानीय पुलिस ने दिल्ली पुलिस के एक सिपाही के जांच के लिए राम चौकी पहुंचने की पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक महंत सुंदर दास के खिलाफ ये मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि आरोपी के कई आश्रम हैं। फिलहाल आरोपी बाबा पुलिस गिरफ्त से दूर है और उसे तलाशने के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। वहीं, सामने आया है कि पुलिस ने कोर्ट में बाबा के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कराने के लिए भी अर्जी लगाई है। पुलिस ने बताया कि महंत सुन्दर दास सब्जी मंडी इलाके में एक आश्रम चलाता है, जहां पीडि़ता अपने परिवार के साथ गई थी। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि नवंबर 2014 में दास ने उसके साथ छेडख़ानी की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो