scriptजोधपुर: किशोर ने पड़ोसी महिला को चाकू मारे, परिजनों ने जताई ब्लू व्हेल गेम टास्क पूरा करने की आशंका | video: minor stabbed neighbor case filed of blue whale game task | Patrika News

जोधपुर: किशोर ने पड़ोसी महिला को चाकू मारे, परिजनों ने जताई ब्लू व्हेल गेम टास्क पूरा करने की आशंका

locationजोधपुरPublished: Sep 16, 2017 04:19:37 pm

Submitted by:

Vikas Choudhary

कारणों का खुलासा नहीं, आरोपी संरक्षण में

minor stabbed neighbor woman

minor stabbed neighbor woman

जोधपुर. प्रतापनगर थानान्तर्गत सूंथला में शुक्रवार को एक किशोर ने पड़ोस के मकान में जाकर सब्जी काटने के चाकू से महिला पर वार कर डाले। अस्पताल में इलाज कराने के बाद महिला व परिजन थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी किशोर को संरक्षण में लिया है।
थानाधिकारी अचलसिंह देवड़ा के अनुसार सूंथला निवासी सीता (५०) पत्नी रामेश्वर गहलोत अपराह्न में घर पर थी। पड़ोस में रहने वाला पन्द्रह वर्षीय किशोर आया। वह महिला के पुत्र का दोस्त है। किशोर रसोई में गया और चाकू लेकर आया और महिला की पीठ, टोढ़ी, पांव पर वार कर डाले। महिला के चिल्लाने की आवाज सुन परिजन व अन्य लोग वहां आए। तब तक किशोर अपने घर चला गया। परिजन महिला को अस्पताल ले गए और उपचार करवाया। मामले की जानकारी देकर थाने एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी किशोर को संरक्षण में ले लिया।
ब्ल्यू व्हेल गेम की आशंका, जांच में नहीं हुई पुष्टि

उधर, हमले के पीछे ब्ल्यू व्हेल गेम का टास्क पूरा करने को लेकर अफवाह फैल गई। पुलिस ने आरोपी व उसके परिजन से पूछताछ की, लेकिन हमले के पीछे ब्ल्यू व्हेल गेम होने की पुष्टि नहीं हो पाई। पुलिस का कहना है कि आरोपी के घर में मोबाइल ही नहीं है। अंदेशा है कि वह मानसिक बीमार हो सकता है।
ब्लू व्हेल की हो चुकी है वारदात

आपको बता दें कि जोधपुर महानगर में भी ब्लू व्हेल की वारदात हो चुकी है। जिसमें एक किशोरी ने टास्क पूरा करने के लिए कायलाना में स्कूटी सहित झलांग दी थी। हालांकि उसे मौके पर मौजूद लोगों के अलर्ट होने की वजह से बचा लिया था। इस किशोरी के हाथ पर टास्क के कहे अनुसार ब्लू व्हेल की आकृति का निशान भी था, जो उसने किसी धारदार हथियार के इस्तेमाल से बनाया था। उक्त मामले में पुलिस ने ब्लू व्हेल टास्क के चलते मारपीट की आशंका नहीं जताई है।

ट्रेंडिंग वीडियो