जोधपुर

Rajasthan Weather Alert: प्रदेश में होली पर बारिश की संभावना

Rajasthan Weather Alert

जोधपुरMar 22, 2024 / 09:26 pm

Gajendrasingh Dahiya

Rajasthan Weather Alert: प्रदेश में होली पर बारिश की संभावना

जोधपुर. संभाग के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने से तपिश भरा मौसम रहा। जोधपुर में तापमान 37.4 डिग्री दर्ज किया गया जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान था। फलोदी में पारा 39.2 डिग्री रहा। बाड़मेर में तापमान 39.1 डिग्री पहुंचा। दोनों प्रदेश के सर्वाधिक गर्म स्थान रहे। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में राज्य के दक्षिण पश्चिमी भागों में अधिकतम तापमान औसत से 2-3 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं। आगामी 2-3 दिनों में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार को होली के दिन पश्चिमी और उत्तरी हिस्से में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश अथवा बूंदाबांदी होने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में आगामी दो-तीन दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 26-27 मार्च को उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी भागों में प्रभावी होने की संभावना है।
शहर में दिन व रात में 20 डिग्री का अंतर
जोधपुर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री रहा। हवा में नमी 13 से 24 प्रतिशत के मध्य रही। दोपहर में पारा 37.4 डिग्री तक पहुंचा। दिन व रात में करीब बीस डिग्री का अंतर होने से रात जहां सामान्य रही वहीं दिन में गर्मी महसूस की गई। बगैर पंखे के रहना मुश्किल हो रहा था। धीरे-धीरे गर्मी का मौसम अब प्रभावी होने लगा है।

Home / Jodhpur / Rajasthan Weather Alert: प्रदेश में होली पर बारिश की संभावना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.