सूर्य नगरी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तेज हवा चलने से सुबह-सुबह वातावरण में हल्की ठंडक घुली रही। दिन चढ़ने के साथ मौसम सामान्य होता गया। दोपहर में तापमान 31.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। तल्ख धूप के कारण तपिश महसूस हो रही थी। शाम को भी सुहाना मौसम रहा। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलौदी में न्यूनतम तापमान 17.4 और अधिकतम 32.6 डिग्री रहा।
बाड़मेर और जैसलमेर में रात का पारा क्रमशः 16.6 व 15.4 और दिन का 33.6 व 31.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गौरतलब है कि इस साल जलवायु में मामूली परिवर्तन होने से असमान मौसम बना हुआ है। पूरी जनवरी में सर्दी रही थी लेकिन जोधपुर में पारा छह डिग््री से नीचे नहीं जा पाया। फरवरी में तापमान तो कम हो गया लेकिन तेज हवाएं बहने से मौसम अस्त व्यस्त रहा। दो महीनों में करीब आठ पश्चिमी विक्षोभ आए थे। मार्च महीने की शुुरुआत पश्चिमी विक्षोभ के साथ हुई। हाल ही में मौसम विभाग ने मार्च से लेकर मई तक मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार इस साल गर्मियों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है यानी पश्चिमी राजस्थान में गर्मी अधिक पड़ेगी। गर्मी तेज होने से मानसून बेहतर रहने की भी उम्मीद है।