scriptदुल्हन को पसंद आ रहा कंधे पर लटकाने वाला बैग केक, ट्रैंडी वेडिंग केक डिजाइन की देखें तस्वीरें… | Patrika News
जोधपुर

दुल्हन को पसंद आ रहा कंधे पर लटकाने वाला बैग केक, ट्रैंडी वेडिंग केक डिजाइन की देखें तस्वीरें…

7 Photos
4 years ago
1/7

जेके भाटी/जोधपुर. शादी में केक काटना एक रस्म बनती जा रही है। जिसके बिना आजकल हर वेडिंग फंक्शन अधूरा माना जाता है। मार्केट में वेडिंग केक के ट्रैंडी थीम्स जैसे फ्लोरल, कपल्स, लाइटिंग व हैगिंग डिजाइन मिल रहे हैं। जोधपुर शहर में कुछ डिजाइनर ने दुल्हन के लिए खास कंधे पर लटकाने वाला बैग केक के साथ ट्रैंडी व यूनिक थीम वाले केक डिजाइन किए हैं, जो २०२० में शादी करने वाले कपल्स के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं।

2/7

डिजाइनर रश्मि जैन व सीमा भण्डारी के अनुसार नवविवाहित दुल्हन व युवतियों के लिए स्पेशल हैंगिंग हैंड बैग केक बनाया गया है, जिसे दुल्हन व युवतियां अपने कंधे पर टांग कर पार्टी फंक्शन में जा सकती हैं।

3/7

शादी के दिन ही अगर दूल्हा या दुल्हन का बर्थ-डे है तो कोरोसोल रोटेटिंग लाइटिंग बर्थडे केक बेस्ट ऑप्शन है।

4/7

क्लासिकल केक के ऊपर ब्राइड व ग्रुम थीम वाला डिजाइन्स भी काफी पॉपुलर है जिसे वेडिंग के लिए डिजाइन करवा सकते हैं।

5/7

इंडियन वेडिंग के लिए शादी की कस्मों वाला केक डिजाइन भी बेस्ट ऑप्शन है। इस केक पर शादी की सभी कस्में लिखी होती हैं जो दुल्हा-दुल्हन शादी के दिन एक-दूसरे से करते हैं।

6/7

मैमोरी केक रोमांटिक वेडिंग केक है, जिस पर दुल्हा-दुल्हन की पुरानी यादों की तस्वीरें लगी होती हैं। केक का डिजाइन शादी के दिन सभी पुरानी यादों को ताजा कर देता है।

7/7

ब्लैक केक डिजाइन इन दिनों काफी ट्रैंड में है, जिसे डेस्टिनेशन वेडिंग या रिसेप्शन के लिए चूज किया जा सकता हैं। इसमें ध्यान रखने की बात यह है कि केक बिल्कुल ब्लैक न हो बल्कि इस पर व्हाइट फ्लोरल डिजाइन या कोई पैटर्न बना हो।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.