scriptजोधपुर में निगम चुनावों की क्या है कांग्रेस-भाजपा की तैयारी | What is the preparation of Congress-BJP for the corporation elections | Patrika News

जोधपुर में निगम चुनावों की क्या है कांग्रेस-भाजपा की तैयारी

locationजोधपुरPublished: Oct 11, 2020 11:24:13 pm

Submitted by:

Avinash Kewaliya

भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी और कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सईद अंसारी से सवाल-जवाब
 
 

जोधपुर में निगम चुनावों की क्या है कांग्रेस-भाजपा की तैयारी

जोधपुर में निगम चुनावों की क्या है कांग्रेस-भाजपा की तैयारी

जोधपुर.
सवाल – वार्ड छोटे हो गए हैं तो इस बार एक-एक वोट की मशक्कत होगी। कैसे अपने पक्ष में लोगों को बूथ तक लाएंगे?

अंसारी- वार्ड छोटे हुए है तो बूथ भी कम हो गए। पहले 8 से 10 बूथ थे, अब तीन-चार हो गए हंै। बूथ तक लाने की बात है तो ऐसा कोई वार्ड या बूथ नहीं है, जहां हमारा कोई कार्यकर्ता नहीं है। हम टिकट प्रत्याशी की सामाजिक हैसियत देखकर देंगे, कांग्रेस प्रत्याशियों को लोग देखकर मतदान देंगे।
जोशी- भाजपा संगठन बूथ तक की कार्यकारिणी बनी हुई है, शक्ति केन्द्र व मंडल तक मजबूत हैं। ऐसे में बूथ तक की समितियां मजबूत हैं। इसके अलावा कई मुद्दे हैं जो आम जनता को कचोट रहे हैं, ऐसे में लोग स्वैच्छा से हमारे पक्ष में वोट करने आएंगे।
…………………………………………..

सवाल – कोरोना में पहले से ही डर है ऐसे में प्रचार का तरीका कैसा होगा, लोगों की सुरक्षा का कितना ख्याल रखा जाएगा?

अंसारी- सोशल मीडिया का ज्यादा से ज्यादा उपयोग किया जाएगा। लोगों की सुरक्षा का शत-प्रतिशत ध्यान रखा जाएगा।
जोशी – कोरोना गाइड लाइन की पालना करते हुए हम प्रचार और चुनावी प्रक्रिया को पूरी करेंगे। जनता के जीवन को जोखिम में नहीे डालेंगे। प्रचार भी करेंगे और सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा।
…………………………….

सवाल – कोरोना डर की वजह से यदि मतदान के लिए जाते समय लोगों में डर है। ऐसे में उनको प्रेरित करेंगे या कम मतदान का कोई नुकसान?

अंसारी- हर मतदान के बाहर गोले बनाए जाएंगे। हरेक गोले पर मतदाता खड़ा होगा। अब हर रोज लोग काम पर जाते है, एक तबका ऐसा भी है जो लॉकडाउन के बाद से बाहर नहीं निकला। यूं तो थोड़ा बहुत फर्क पड़ेगा।
जोशी – लोगों को जरूर प्रेरित करेंगे और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखेंगे। जैसे मास्क, सेनेटाइजर उपलब्ध करवाएंगे। साथ ही बताएंगे कि चुनाव आयोग भी कोरोना गाइड लाइन के अनुसार की तैयारी कर रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो