scriptपति और देवरों ने मिल कर लूट ली अस्मत, नाबालिग बहन को भी बनाया दरिंदगी का शिकार | wife filed case of rape against husband and his brothers | Patrika News

पति और देवरों ने मिल कर लूट ली अस्मत, नाबालिग बहन को भी बनाया दरिंदगी का शिकार

locationजोधपुरPublished: Mar 11, 2017 12:04:00 pm

Submitted by:

Nidhi Mishra

एक पत्नी ने अपने ही पति और देवरों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। साथ ही उसने तीनों पर अपनी नाबालिग बहन से दुष्कर्म का भी आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

rape

rape

जैसलमेर के फलसूण्ड क्षेत्र की एक महिला ने पति व उसके दो भाइयों पर जान से मारने की धमकी तथा दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए उदयमंदिर थाने में मामला दर्ज कराया है।

READ MORE: पति की रुसवाई पर पत्नी ने कर डाला एेसा दर्दनाक काम, डेढ़ साल के मासूम पर भी नहीं दिखाई दया

पुलिस के अनुसार फलसूण्ड क्षेत्र की एक महिला ने कोर्ट में पेश इस्तगासे के जरिए फतेहगढ़ निवासी भोपाल सिंह, लाल सिंह व हनुमंत सिंह के खिलाफ धमकाने, दुष्कर्म व मारपीट तथा गर्म तेल डालने का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि वर्ष 2010 में उसके पिता का निधन हो गया था। बालिग होने से पहले उसकी शादी भोपाल सिंह से हुई थी। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 
READ MORE: इक्कीसवीं सदी में भी महिलाओं को अधिकारों से वंचित करना सदमे जैसा: हाईकोर्ट

साथ ही अन्य आरोपी ने उसकी नाबालिग बहन से दुराचार किया। इतना ही नहीं, गत 20 जनवरी को जब वह राइकाबाग स्थित रोडवेज बस स्टैण्ड गई तो आरोपी ने उसे फोन कर धमकाया और गांव बुलाया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो