पत्नी ने थप्पड़ मारी तो पति ने पत्थर से सिर फोड़ पत्नी की हत्या की
जोधपुरPublished: Jul 23, 2023 12:23:49 am
- आरएलपी महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष थी मृतका, हत्या कर पति ने भाई व साले से कहा, पत्नी को मार दिया
- रातभर शव के पास बैठा रहा पति, पुलिस पहुंची तो बंद कमरे में मिला पति गिरफ्तार


पति , सुमन
जोधपुर।
माता का थान थानान्तर्गत बोरड़ी का जाव स्थित किराए के कमरे में शुक्रवार रात 1.30 बजे आपसी विवाद और झगड़े में पत्नी ने पति को दो थप्पड़ मारे तो गुस्साए पति ने पत्थर से सिर फोड़कर पत्नी की हत्या कर दी। फिर भाई व साले को फोन कर सूचिततीाी किया। रातभर बंद कमरे में शव के पास बैठा रहा। पुलिस शनिवार दोपहर मौके पर पहुंची और पति को गिरफ्तार किया। मृतका राष्ट्रीय लोकतांत्रित पार्टी (आरएलपी) की महिला मोर्चा जोधपुर की पूर्व जिलाध्यक्ष थी। (Wife murdered by husband)
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) डॉ अमृता दुहन ने बताया कि मूलत: मतोड़ा थानान्तर्गत नौसर हाल माता का थान मंदिर के पीछे बोरड़ी का बाव क्षेत्र निवासी सुमन (35) पत्नी रमेश बेनीवाल की पति रमेश ने पत्थर से सिर पर वार कर हत्या की है। पति को हिरासत में लिया गया है। मृतका के ससुराल व पीहर पक्ष वारदातस्थल पहुंच गए हैं। हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी पति से पूछताछ की जा रही है। एफएसएल व एमओबी को बुलाकर मौके से साक्ष्य संकलन कराए गए हैं।
डीसीपी डॉ दुहन, एडीसीपी नाजिम अली, एसीपी व थानाधिकारी प्रेमदान मौके पर पहुंचे जांच के बाद शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।
पत्नी पर था संदेह, आधी रात झगड़े में हत्या
एडीसीपी नाजिम अली ने बताया कि मृतका आरएलपी महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष थी। पति व पत्नी में काफी समय से अनबन थी। रात को पत्नी ने दाल रोटी बनाई थी। पति ने खाना नहीं खाया। इस पर दोनों में विवाद हुआ। मामला बढ़ने पर सुमन ने पति को दो थप्पड़ मार दिए। गुस्साए पति ने दरवाजा रोकने के लिए रखा पत्थर उठाया और पत्नी के सिर पर मार दिया। सिर फट गया और खून का फव्वारा छूटने लगा। वह जमीन पर गिर गई और मौके पर ही उसका दम टूट गया।
कमरा बंद कर पूरी रात शव के पास बैठा रहा पति
हत्या के बाद पति ने ही भाई व साले को फोन कर कहा कि उसने पत्नी की हत्या कर दी। यह सुनते ही घरवाले स्तब्ध रह गए। वे शनिवार सुबह जोधपुर पहुंचे। दोपहर करीब 12 बजे माता का थान थाने में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा बंद था। जिसे खुलवाने पर पति शव के पास बैठा मिला। जिसे पकड़ लिया गया।
दोनों बच्चें हॉस्टल में, डेढ़ साल से किराए पर रह रहे
पति फैक्ट्री में हैण्डीक्राफ्ट व फर्नीचर बनाने का काम करता है। 15 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। पिछले एक-डेढ़ साल से माता का थान में एक कमरे में किराए पर रहता है। मृतका के दो बेटे हैं। जो हॉस्टल में रहकर पढ़ रहे हैं। पति को अपनी पत्नी पर संदेह था।