scriptठाकुरजी ने धारण की मखमली रजाई फुलगर एवं ऊनी पोशाक, प्रथम पूज्य की दिनचर्या में भी आया बदलाव | Patrika News
जोधपुर

ठाकुरजी ने धारण की मखमली रजाई फुलगर एवं ऊनी पोशाक, प्रथम पूज्य की दिनचर्या में भी आया बदलाव

5 Photos
5 years ago
1/5

जोधपुर. ठंड व शीतलहर का असर आमजन ही नहीं बल्कि ठाकुरजी की दिनचर्या पर भी नजर आने लगा है। पुष्टीमार्गीय व वैष्णव मंदिरों में की जाने वाली नियमित सेवा के क्रम में परिवर्तन किया गया है। photo : SK MUNNA

2/5

ठाकुरजी को लगने वाले भोग, शृंगार, पोशाक तथा दर्शन का समय भी बदल गया है। ठाकुरजी को मखमली रजाई फुलगर एवं ऊनी पोशाक धारण कराई जा रही है। सर्द मौसम में बदलाव का असर ठाकुरजी के भोग मनुहार पर भी पड़ा है। photo : SK MUNNA

3/5

निज मंदिरों में दूध-फीणी, गाजर-दाल का हलवा, दाल के बड़े, गूंदगिरी के लड्डू, केसर पाक आदि व्यंजनों के भोग लगाए जा रहे है। photo : SK MUNNA

4/5

देवस्थान प्रबंधित व नियंत्रित कटला बाजार स्थित कुंज बिहारी मंदिर, रातानाडा स्थित प्रथम पूज्य गणेश मंदिर, रातानाडा क्षेत्र के कृष्ण मंदिर सहित पुष्टीमार्गीय परम्परा के चौपासनी श्याम मनोहर, बालकृष्णलाल मंदिर सहित सभी कृष्ण मंदिरों में ठाकुरजी की नियमित सेवा का क्रम बदल गया है। photo : SK MUNNA

5/5

कुंज बिहारी मंदिर कपाट खुलने का समय सुबह 6 बजे की जगह 6.30 बजे कर दिया गया है। शृंगार व राजभोग तथा संध्या आरती में बदलाव किया गया है। ठाकुरजी के शयन आरती का समय रात्रि 10 बजे के बजाए अब 9.15 बजे किया गया है। photo : SK MUNNA

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.