scriptउम्मेद भवन में ही गुजरा हिलेरी का दिन, हाथ में फ्रेक्चर | with fractured hand Hillary spent whole day in Ummed Palace | Patrika News

उम्मेद भवन में ही गुजरा हिलेरी का दिन, हाथ में फ्रेक्चर

locationजोधपुरPublished: Mar 15, 2018 12:54:04 am

Submitted by:

pawan pareek

जोधपुर. हाथ में फ्रेक्चर की वजह से अमरीका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का बुधवार का दिन उम्मेद भवन में ही गुजरा।

with fractured hand Hillary spent whole day in Ummed Palace

with fractured hand Hillary spent whole day in Ummed Palace

जोधपुर . हाथ में फ्रेक्चर की वजह से अमरीका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का बुधवार का दिन उम्मेद भवन में ही गुजरा। सालावास और रोहट जाने का उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। वे ऐतिहासिक मेहरानगढ़ फोर्ट भी नहीं गईं। वे अब गुरुवार सुबह ९ बजे जयपुर के लिए निकलेंगी। इससे पहले उनका शुक्रवार शाम को जाने का कार्यक्रम था।
हिलेरी मंगलवार दोपहर जोधपुर पहुंची थी।

जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन के पास उनका चार दिन का कार्यक्रम आया था। इसको लेकर प्रशासन ने अपनी तरफ से सुरक्षा संबंधी सारे बंदोबस्त कर लिए थे। बुधवार को हिलेरी का सालावास और रोहट जाने का कार्यक्रम तय था। सालावास में हस्तशिल्प उत्पाद देखने और रोहट में मिहिरगढ़ जाने का कार्यक्रम था, लेकिन हाथ में चोट की वजह से वे बुधवार दिनभर उम्मेद भवन में ही रही। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी उनके रोहट जाने का इंतजार करते रहे, लेकिन वे होटल से बाहर नहीं आई। उन्होंने प्रशासन और पुलिस के पास अपना संशोधित कार्यक्रम भेज दिया है। अब वे गुरुवार सुबह यहां से रवाना हो जाएंगी। गौरतलब है कि हिलेरी को सोमवार को मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में मकबरे की सीढि़यां उतरने के दौरान हाथ में अंदरुनी चोट आ गई थी। मंगलवार को जोधपुर पहुंचने पर उम्मेद भवन में डॉक्टरों ने कच्चा प्लास्टर बांधा था।
सुबह 6 बजे एक्स-रे व सीटी स्कैन करवाने पहुंची निजी अस्पताल
हिलेरी क्लिंटन बुधवार सुबह छह बजे रेजीडेंसी रोड स्थित गोयल अस्पताल पहुंची, जहां पर उनका एक्स-रे और सीटी स्कैन हुआ। गोयल अस्पताल संचालक डॉ. आनंद गोयल ने बताया कि हाथ में चोट (मोच) से सूजन की शिकायत के बाद उनको क्रेप बैंडेज बांधकर एक्स-रे की सलाह दी थी। इस पर बुधवार अलसुबह वे एक्स-रे और सीटी स्कैन करवाने आईं। एक्स-रे रिपोर्ट में उनके हाथ में फ्रेक्चर आया है। उनके दायें हाथ में कच्चा प्लास्टर पहले ही कर दिया था। अब उनको आराम करने की सलाह दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो