World Population Day: क्या आपको पता है कितनी है राजस्थानी जनता की कमाई, इस रिपोर्ट ने किया सनसनीखेज खुलासा
जोधपुरPublished: Jul 11, 2023 01:35:11 pm
प्रचलित मूल्यों पर 2022-23 के अनुसार राजस्थान के लोगों की प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 56 हजार 140 रुपए है जबकि देश का औसत 1.72 लाख रुपए है
गजेंद्र सिंह दहिया, जोधपुर। देश की अनुमानित जनसंख्या 1.38 अरब और राजस्थान की 8.13 करोड़ के पार पहुंच गई है। देश में जनसंख्या के मामले में हम 8वें स्थान पर हैं। हम जनसंख्या में कम हैं, तो कमाई में भी दूसरे राज्यों से पीछे हैं। प्रदेश में प्रति व्यक्ति कर्जा भी अन्य राज्यों की तुलना में कम है। आंकड़ों के अनुसार राजस्थान पर मार्च 2023 तक 399431 करोड़ रुपए का कर्ज था, जिसे प्रति व्यक्ति के हिसाब से देखा जाए तो करीब 50 हजार रुपए है। यह राष्ट्रीय औसत 94,618 से काफी कम है। सर्वाधिक कर्जा महाराष्ट्र के लोगों पर प्रत्येक व्यक्ति 2.81 लाख रुपए है।