scriptशहनाई वादन के साथ आज से शुरू होंगे प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस के कार्यक्रम | Yoga Yatra continues for three decades, thousands of people trained | Patrika News

शहनाई वादन के साथ आज से शुरू होंगे प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस के कार्यक्रम

locationजोधपुरPublished: Sep 16, 2021 09:14:01 pm

Submitted by:

Avinash Kewaliya

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 71वें जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर की मेजबानी में शुक्रवार को वृहद स्तर पर सभी बारह मण्डलों में कार्यक्रम होंगे। जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के मार्गदर्शन में प्रमुख चौराहों पर सुबह नौपत एवं शहनाई वादन के साथ मोदी के साथ सेवा समर्पण अभियान का श्रीगणेश किया जाएगा।

शहनाई वादन के साथ आज से शुरू होंगे प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस के कार्यक्रम

शहनाई वादन के साथ आज से शुरू होंगे प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस के कार्यक्रम

जोधपुर।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 71वें जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर की मेजबानी में शुक्रवार को वृहद स्तर पर सभी बारह मण्डलों में कार्यक्रम होंगे। जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के मार्गदर्शन में प्रमुख चौराहों पर सुबह नौपत एवं शहनाई वादन के साथ मोदी के साथ सेवा समर्पण अभियान का श्रीगणेश किया जाएगा। इसके तहत 17 सितम्बर से दो अक्टूबर तक विविध कार्यक्रम होंगे। मोदी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करवाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 71वां जन्म दिवस 17 सितम्बर को है। भारतीय जनता पार्टी सेवा समर्पण अभियान शुक्रवार को सुबह शहनाई और नौपत वादन के साथ आरंभ होगा। भाजपा पावटा व महामन्दिर मण्डल नागोरी गेट चौराहे पर, सूरसागर मण्डल चौपड़ फिदूसर एवं शास्त्रीनगर मण्डल शास्त्री चौराहे पर, रातानाडा मण्डल भाटिया चौराहा, प्रताप नगर मण्डल में गणेश चौराहा प्रताप नगर में सुबह सात बजे से साढे आठ बजे तक शहनाई वादन व नौपत वादन किया जाएगा। पण्डित दीनदयाल पार्क में सुबह 9.30 बजे पौधरोपण का कार्यक्रम होगा। इस दौरान 71 पौधे लगाकर मोदी के दीर्घायु की कामना की जाएगी। खाण्डा फलसा मण्डल की ओर से शुक्रवार को सुबह गंंगश्याम के मंदिर से जालोरी गेट चौराहे तक प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में अपना घर आश्रम में भोजन कराया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो