थानाधिकारी रविन्द्र बोथरा ने बताया कि शनिवार दोपहर के समय रेलवे स्टेशन के पास एक युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। युवक ट्रैक पर लेटा हुआ था। संभवत उसने आत्महत्या करने के इरादे से ही एेसा किया। इस दौरान मालगाड़ी के युवक के ऊपर से गुजरने से उसका शरीर कटकर अलग हो गया। उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए। जीआरपी को अंदेशा है कि उसने आत्महत्या की है। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसके लिए शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।