पुलिस का कहना है कि मृतक नशे का आदी था। उसे शुक्रवार रात 10.30 बजे तक गांव में स्थापित गणेश प्रतिमा के सामने नृत्य करते देखा गया था। इसके बाद उसका शव सांगरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला। पुलिस को अंदेशा है कि दुर्घटनावश ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हुई है।