यह घटना कांकेर जिले के कापसी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार ग्राम पीव्ही ३ शारद नगर निवासी अमल मिस्त्री (60) एक आदतन शराबी है जो कि गांव के ही दो दुधमुहे बच्चों संग दुष्कर्म करने की कोशिश की। घर के बाहर खेल रहे दो मासुम बच्चों को आइसक्रीम खिलाने के बहाने बहला फुसला कर आरोपी उन्हें सूनसान जगह पर ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। मासूमों के शोर मचाने पर उसने उनका गला दबाने का प्रयास भी किया।
बच्चियों की रोने की आवाज सुनकर वहां पहुंची महिलाओं ने उन्हें मुक्त कराया। तथा घटना की जानकारी गांव के युवकों की दी। घटना के बाद आरोपी भागने का प्रयास कर रहा था पर वह गांव के युवकों के हत्थे चढ़ गया। गांव के युवकों ने उसे पकड़ गांव कमेटी के सिपुर्द कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।