scriptअटल विकास यात्रा : कांकेर नगरवासियों को सीएम देंगे 109 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात | Atal vikas yatra in kanker | Patrika News

अटल विकास यात्रा : कांकेर नगरवासियों को सीएम देंगे 109 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात

locationकांकेरPublished: Sep 29, 2018 04:20:39 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

विकासयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने 10 कार्यो के लिए 2 करोड़ 81 लाख 69 हजार रूपए की भूमि पूजन करेंगे

Atal vikas yatra

अटल विकास यात्रा : कांकेर नगरवासियों को सीएम देंगे 109 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात

कांकेर. मुख्यमंत्री डॉ रमनसिंह 29 सितम्बर को पखांजूर में आयोजित अटल विकास यात्रा 2018 के तहत् जिले वासियों को लोकार्पण शिलान्यास और सामग्री वितरण के तहत 108 करोड़ 96 लाख 86 हजार रूपए की सौगात देंगे।
विकासयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने 10 कार्यो के लिए 2 करोड़ 81 लाख 69 हजार रूपए की भूमि पूजन करेंगे। जिले में कांकेर के देवांगन समाज सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रूपए। अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य गुजराती समाज कांकेर के लिए 10 लाख रूपए। महाराणा प्रताप की स्टेच्यु निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रूपए, स्टील रेलिंग। टाईल्स एवं मिनी गार्डन निर्माण, ऊपर नीचे रोड स्थित मुंडन संस्कार भवन से लगा घाट क्षेत्र के लिए 10 लाख रूपए। सामुदायिक भवन निर्माण कार्य यादव समाज जिला कांकेर के लिए 10 लाख रूपए।
सामुदायिक भवन निर्माण कार्य बंग समाज, जिला कांकेर के लिए 10 लाख रूपए, जिले में पखांजूर में पं दीनदयाल उपाध्याय सर्वसमाज मांगलिक भवन निर्माण कार्य के लिए 74.95 लाख रूपए। जिला कांकेर विखं चारामा के आंवरी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विधायल भवन का निर्माण के लिए, 121.16 लाख रूपए। कोयलीबेडा में बास्केटबॉल एवं बालीबॉल खेल मैदान हरणगढ़ के लिए 12.79 लाख रूपए और कोयलीबेडा में बास्केटबॉल एवं बालीबॉल खेल मैदान छोटेकापसी के लिए 12.79 लाख रूपए का भूमि पूजन का करेंगे।

105 करोड़ 10 लाख 31 हजार रूपए की निर्माण कार्यो का लोकार्पण:.
मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह 29 सितम्बर को पखांजूर में अटल विकास यात्रा के दौरान 30 कार्यो के लिए 105 करोड़ 10 लाख 31 हजार रूपए की निर्माण कर्यों का लोकार्पण करेंगे। जिले के पखांजूर में रामवाटिका सह पुष्प्प वाटिका सौंदर्यीकरण निर्माण कार्य निर्माण कार्य के लिए 189.77 लाख रूपए। भैंसासुर में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन का निर्माण कार्य के लिए 95.35 लाख रूपए। बड़ेकापसी पहुंच मार्ग किमी 1.2 से 2.2 कुल 1.20 किमी डामर नवीनीकरण कार्य के लिए 9.09 लाख रूपए।

पीव्ही 34 से पीव्ही 01 मार्ग किमी 6.2 से 11.4 कुल 5.40 किमी टामर नवीनीकरण कार्य के लिए 49.46 लाख रूपए। छोटेेकापसी से पीण्व्ही 03 मार्ग के किमी 1.2 से 5.10 कुल 5.00 किमी डामर नवीनीकरण कार्य के लिए 36.67 लाख रूपए। पीव्ही 34 से पीव्ही 01 मार्ग में आरसीसी नाली निर्माण कार्य लंबाई 1150.00 मी तक निर्माण कार्य के लिए 25.31 लाख रूपए। पीव्ही 02 पहुंच मार्ग में आरसीसी नाली निर्माण कार्य लंबाई 960.00 मी तक निर्माण कार्य के लिए 21.09 लाख रूपए। खाद्यान्न गोदाम निर्माण कार्य चाणक्यपुरी के लिए 10.07 लाख रूपए। खाद्यान्न गोदाम निर्माण कार्य चांदिपुर के लिए 10.07 लाख रूपए। सीसी रोड निर्माण कार्य मुख्य मार्ग से देवरंजन घर तक 700 मी निर्माण कार्य के लिए 14.61 लाख रूपए। सीसी रोड निर्माण कार्य आंगनबाड़ी से मेन रोड तक निर्माण कार्य के लिए 10.44 लाख रूपए।
Atal vikas yatra
सीसी रोड निर्माण कार्य सुधीर घर से पंचायत भवन तक छोटेकापसी के लिए 10.44 लाख रूपए। आरसीसी रोड निर्माण कार्य सुखराम जुर्री घर से पंचायत भवन तक माटोली के लिए 10 लाख रूपए। आरसीसी नाली निर्माण कार्य संतोष घर से नेमिगोपाल घर तक निर्माण कार्य के लिए 11.68 लाख रूपए। आरसीसी नाली निर्माण कार्य संपूर्ण गलियों के लिए 10.80 लाख रूपए। आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य गटृटाकाल से मेनकटृटा के लिए 16 लाख रूपए। आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य पीण्व्ही 7 से पीव्ही 22 मार्ग के लिए 10 लाख रूपए। सीसी नाली निर्माण कार्य सम्पूर्ण गलियों के लिए 11.68 लाख रूपए। सीसी नाली निर्माण कार्य मुख्य मार्ग से उसेन्डी घर तक के लिए 10.88 लाख रूपए। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बारदा, ग्रामीण वितरक गैस गोदाम निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रूपए।
आदिम जाति सेवा सहकारी समिति गोण्डाहुर, ग्रामीण वितरक गैस गोदाम निर्माण के लिए 10 लाख रूपए। सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों हेतु आवास निर्माण कार्य के लिए 270 लाख रूपए। 132.33 केव्ही उपकेन्द्र पखांजूर, जिला कांकेर के निर्माण का कार्य, लंबाई 62.30 किमी भानुप्रतापपुर से पखांजूर तक के लिए 9043 लाख रूपए। 33-11 केव्ही उपकेन्द्र, आमाबेड़ा निर्माण कार्य के लिए 243.37 लाख रूपए। दमकसा 33.11 केव्ही उपकेन्द्र निर्माण कार्य के लिए 239.61 लाख रूपए। उप कोषालय भवन पखांजूर निर्माण कार्य के लिए 36 लाख रूपए। काटागांव, चारामा उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कार्य के लिए 22.80 लाख। उप स्वास्थ्य केन्द्र देवगांव, नरहरपुर के लिए 22.80 लाख। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परतापुर कोयलीबेड़ा के लिए 41.27 लाख। उप स्वास्थ्य केन्द्र परतापुर कोयलीबेड़ा के लिए 8.05 लाख सहित अन्य कार्यो का लोकार्पण करेंगे।

लोक गायक सुनील देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति
जिले के पखांजूर में 29 सितम्बर को आयोजित होने वाले अटल विकास यात्रा के दौरान सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक गायक सुनील तिवारी द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। मुख्यमंत्री के आगमन होने के पूर्व प्रात: 10 बजे से पखांजूर के मिनी स्टेडियम में होगा। सुनील तिवारी द्वारा इसी मंच पर प्रात: 10 बजे से उनके द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। इस मौके पर सांस्कृतिक दलो के कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ी नृत्य भी प्रस्तुत किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थिति होने की अपील की है।

54221 हितग्राहियों को देंगे सामग्री
मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह 29 सितम्बर को भानुप्रतापपुर में अटल विकास यात्रा के दौरान 54 लाख 2 हजार 21 हितग्राहियों को 1 करोड़ 4 लाख 86 हजार रूपए का सामग्री वितरण करेंगे। जिले के क्रेडा, जिला कार्यालय कांकेर द्वारा 19 हितग्राहियों को सौर सुजला योजनांतर्गत सोलर पंप हेतु कट आउट वितरण के लिए 47.37 लाख रूपए। 53701 हितग्राहियों को संचार क्रांति योजनांतर्गतए मोबाईल वितरणए जिले में मोबाईल वितरण किया जाएगा। सहायक संचालक उद्यान, कांकेर द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजनांतर्गत प्याज बीज एवं सब्जी उप संचालक कृषि, जिला उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा 10 हितग्राहियों को 2.69 लाख रूपए की डीजल पम्प वितरण किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो