कांकेर

ये बैंक अधिकारी भी नहीं पहचान सका फ्रॉड मेल, बन गया लाखों की ऑनलाइन ठगी का शिकार…

अब तक आनलाइन ठगी का शिकार केवल आम और अशिक्षित लोग ही होते आए हैं। पर अब बैंक कर्मी भी इसके नहीं बच पा रहे।

कांकेरAug 02, 2018 / 02:49 pm

Deepak Sahu

ये बैंक अधिकारी भी नहीं पहचान सका फ्रॉड मेल, बन गया लाखों की ऑनलाइन ठगी का शिकार…

पखांजूर. अब तक आनलाइन ठगी का शिकार केवल आम और अशिक्षित लोग ही होते आए हैं। पर अब बैंक कर्मी भी इसके नहीं बच पा रहे। पखांजूर में एक प्रतिष्ठित बैंक में पदस्थ एक कर्मी भी आनलाइन ठगी का शिकार हो गया। पहले तो ठगों ने प्यार से पैसे वसूले और एक बार पैसे देने के बाद धमका और डरा कर पैसे वसूल लिए। पीडि़त अपने ही हाथों दो दिन के भीतर ही पैसे ठगों के खाते में जमा करा दिया। पीडि़त को जब तक बात समझ में आई उन्हें ठगों में एक बड़ी रकम का चूना लगा चुके थे। पीडि़त ने अपनी पहचान उजागर न करने की शर्त पर पखांजूर थाने में ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.