scriptविधायक मण्डावी ने किया रंगमंच के लिए भूमिपूजन | Bhumi pujan for new flat in Kanker by MLA | Patrika News

विधायक मण्डावी ने किया रंगमंच के लिए भूमिपूजन

locationकांकेरPublished: Oct 04, 2018 09:32:43 pm

क्षेत्रिय विधायक मनोज सिंह मांडवी द्वारा ग्राम चिल्हाटी एवं जामपारा में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

Kanker,MLA,Bhumi Pujan, क्षेत्रिय विधायक मनोज सिंह मांडवी

विधायक मण्डावी ने किया रंगमंच के लिए भूमिपूजन

कोरर. क्षेत्रिय विधायक मनोज सिंह मांडवी द्वारा ग्राम चिल्हाटी एवं जामपारा में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान ग्रामवासियों के साथ उन्होंने विधिवत पूजार्चना कर भूमि पूजन किया। वहीं ग्राम जमपारा में शीतला मंदिर की सीढिय़ों के लिए भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर मनोज माण्डवी ने कहा की हमने जो कहा वह हर गांव में कियाद्ध। मुझे मेरे क्षेत्र के लोगों ने जिस कार्य के लिए कहा मैंने पूरा किया। मैं कांग्रेस पार्टी में हू और प्रदेश में भाजपा का राज है उसके बावजूद भी मेरे विधानसभा में जितना कार्य हुआ है उतना सत्ताधारी विधायको के क्षेत्र में भीं नहीं हुआ। जनता अब जान चुकी है परिवर्तन निश्चित है इस बार कांग्रेस की सरकार बनना तय है। इस कार्यक्रम के पश्चात 35 युवाओ ने कांग्रेस पार्टी की रीती निति एवं राहुल गांधी से प्रभावित होकर कांग्रेस में प्रवेश किया।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक मनोज माण्डवी, जि़ला पंचायत सभापति बीरेश ठाकुर, जनपद सभापति हेमन्त ध्रुव, चिल्हाटी सरपंच कुंवर सिंह नेताम, कनेचुर सरपंच मोहन कुमेटि, युंका जि़ला उपाध्यक्ष शोएब अहमद, अकरम कुरैशी, गणेश सोनी, शेख फिरोज, रिंकू शुक्ला, महेश सलाम, योगेश्वर साहू, वासिम कुरैशी, ललतु साहू, रिंकू सिन्हा, राघव साहू, नागेश यदु, विजय नेताम, बैजनपुरी सरपंच जीवन केमरों, संजय शोरी व अन्य उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग वीडियो