कांकेर

कांकेर में आगजनी का बड़ा हादसा… ग्रामीण बैंक में लगी भीषण आग, लपटों में सब कुछ जलकर स्वाहा

बैंक भवन से धुएं का गुब्बार देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली की बैंक में रखे दस्तावेज और इलेक्ट्रानिक उपकरण जलकर स्वाहा हो गए।

कांकेरApr 27, 2024 / 01:26 pm

Kanakdurga jha

Massive Fire In Kanker: कांकेर में आगजनी का बड़ा हादसा हुआ है। शुक्रवार को दोपहर 1 बजे ग्राम कोर्रा स्थित जिला सहकारी मर्यादित बैंक शाखा में अचानक आग लग गई। बैंक भवन से धुएं का गुब्बार देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली की बैंक में रखे दस्तावेज और इलेक्ट्रानिक उपकरण जलकर स्वाहा हो गए।
यह भी पढ़ें

एक ही दिन होगी UPSC और NET की परीक्षा, इस दिन होगा एग्जाम, अभ्यार्थियों ने UGC से की डेट बदलने की मांग

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर जिला सहकारी बैंक कोर्रा शाखा में अचानक आग लग गई। जानकारी होते ही लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही शाखा प्रबंधक ने दस्तावेजों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कई दस्तावेज जलकर राख हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और आम लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।
करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। शाखा प्रबंधक महेन्द्र सिंह गौर ने बताया कि शार्ट सर्किट के चलते मीटर में आग लग गई। यह आग तेजी से फैला, जिससे एक सीपीयू, मॉनिटर और पासबुक प्रिंटर जल गया। हालांकि आगजनी की घटना में जन और धन की हानी नहीं हुई है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आगजनी की घटना से हजारों का नुकसान हुआ।

Hindi News / Kanker / कांकेर में आगजनी का बड़ा हादसा… ग्रामीण बैंक में लगी भीषण आग, लपटों में सब कुछ जलकर स्वाहा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.