scriptनिकाय चुनाव: कांकेर में BJP उम्मीदवार नकली नोट बांटते पकड़ाया, कांग्रेस ने EC से की कार्रवाई की मांग | BJP candidate caught distributing cash during CG Urban Body Polls | Patrika News

निकाय चुनाव: कांकेर में BJP उम्मीदवार नकली नोट बांटते पकड़ाया, कांग्रेस ने EC से की कार्रवाई की मांग

locationकांकेरPublished: Dec 21, 2019 01:35:47 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

कांकेर नगर पालिका चुनाव में खुलेआम वोटों के खरीदफरोख्त का मामला सामने आया है, जहां भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रत्याशी को 50 रुपए के नकली नोट मतदाताओं को बांटते पकड़ा गया।

fake_note.jpeg

note

कांकेर. छत्तीसगढ़ में 151 नगरीय निकायों में सुबह से मतदान जारी है। वहीं कांकेर नगर पालिका चुनाव में खुलेआम वोटों के खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है, जहां भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रत्याशी को 50 रुपए के नकली नोट मतदाताओं को बांटते पकड़ा गया।
खबरों के अनुसार भाजपा उम्मीदवार की ओर से वोट डालने के बाद में यही नोट दिखाने पर मतदाता को खुलेआम 2000 दिया जा रहा है। कांग्रेस ने बीजेपी उम्मीदवार द्वारा वोटिंग के दिन नकली नोट बांटने की घटना की निंदा की।
कांकेर की घटना की प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कड़ी निंदा की और कहा कि भाजपा का लोकतंत्र विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से कड़ी कार्यवाई की मांग की। कांग्रेस नेता ने बताया कि राज्य में अन्य कई स्थानों से भी भाजपा द्वारा शराब और पैसे बांट कर खरीद-फरोख्त की शिकायत मिल रही है।
उन्होंने भाजपा पर तीखा प्रहार करते कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी हार से बौखला गए और अब खरीद-फरोख्त और आपराधिक कृत्यों पर उतर आई है। बतादें कि प्रदेश के 10 नगर निगमों, 38 नगर पालिकाओं और 103 नगर पंचायतों के 2840 वार्डों में पार्षद के लिए चुनाव हो रहा है। मतदाता शाम 5 बजे तक वोट डाल सकेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो