scriptBhanupratappur By Election 2022 : कोतवाली पहुंचे भाजपा विधायक और नेता, नेताम के मामले में झारखंड पुलिस से बंद कमरे में हो रही चर्चा | BJP MLA and leader reached Kotwali, cl | Patrika News

Bhanupratappur By Election 2022 : कोतवाली पहुंचे भाजपा विधायक और नेता, नेताम के मामले में झारखंड पुलिस से बंद कमरे में हो रही चर्चा

locationकांकेरPublished: Nov 29, 2022 03:14:45 pm

Submitted by:

Shiv Singh

Bhanupratappur By Election 2022 : झारखंड पुलिस ने 29 नवंबर को कोतवाली में सुबह 10 बजे उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया है।

कोतवाली पहुंचे भाजपा विधायक और नेता, नेताम के मामले में झारखंड पुलिस से बंद कमरे में हो रही चर्चा

चर्चा करने के लिए कोतवाली जाते भाजपा विधायक सौरभ सिंह व अन्य

रायपुर/ कांकेर. Bhanupratappur By Election 2022 : दुराचार सहित कई गंभीर आरोपों का सामना कर रहे भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। उन्हें नोटिस दिया जा चुका है पर वे पुलिस के पास नहीं पहुंचे हैं। इस बीच भाजपा के अकलतरा के विधायक सौरभ सिंह समेत भाजपा के पदाधिकारी व वकील झारखंड पुलिस के पास पहुंचे हैं। इन सभी लोगों की एक बंद कमरे में मुलाकात हो रही है। माना जा रहा है कि झारखंड पुलिस और भाजपा नेताओं के बीच मामले का समाधान निकालने की जुगत भिड़ाई जा रही है।
यह भी पढ़ें
अश्लील वीडियो देखकर हैवान बना नाबालिग, दस साल की मासूम से किया रेप, पोल खुलने के डर से कर दी हत्या


गौरतलब है कि भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच झारखंड पुलिस की दो दिनों से कांकेर में एन्ट्री से सियासी पारा चढ़ा हुआ है। भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम समेत दुष्कर्म के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने झारखंड पुलिस पहुंची है।
झारखंड पुलिस ने 29 नवंबर को कोतवाली में सुबह 10 बजे उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया है। सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। नोटिस के बाद भी चारों आरोपी ब्रम्हानंद नेताम, दीपांकर सिन्हा, केशव सिन्हा और नरेश सोनी नहीं पहुंचे।
यह भी पढ़ें
विद्यार्थियों के 5 करोड़ से ज्यादा की छात्रवृत्ति अटकी, वर्ष 2021-22 में केवल 54 फ़ीसदी के खाते में हुआ भुगतान

Bhanupratappur By Election 2022 : संभावना है कि नोटिस के बाद सभी को झारखंड पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। उधर नोटिस और तलाश के बावजूद नेताम खेमा अपने प्रचार प्रसार में व्यस्त है। यहां 5 दिसंबर को मतदान होने जा रहा है। नेताम भाजपा के प्रत्याशी हैं। मंगलवार को सुबह ९ बजे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम भानुप्रतापपुर ब्लॉक से लगे ग्राम भैसाकन्हार में जनसंपर्क के लिए निकले हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी शामिल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो