scriptकभी अपने घर तो कभी सुनसान जगहों में महीनों किया मौज, जब नाबालिग ने शादी के लिए कहा तो… | Boyfriend raped minor many times by making false promise of marriage | Patrika News

कभी अपने घर तो कभी सुनसान जगहों में महीनों किया मौज, जब नाबालिग ने शादी के लिए कहा तो…

locationकांकेरPublished: Feb 16, 2020 06:49:22 pm

Submitted by:

CG Desk

महीनों तक नाबालिग की लूटी अस्मत,शादी का प्रलोभन देकर मिलता था सुनसान जगहों में, आरोपी गिरफ्तार।

शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग की लूटी अस्मत

शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग की लूटी अस्मत

कांकेर . छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म के अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को बहला फुसलाकर कई माह तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार नाबालिग पीड़िता की मां ने थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। शिकायत में बताया गया है की शादी का प्रलोभन देकर आरोप कई महीनों से शारीरिक संबंध बना रहा था।
यह है पूरा मामला
पीड़ित नाबालिग कक्षा सातवीं में पढ़ाई करती थी, जो किसी कारण पढ़ाई छोड़ चुकी है। घर के कामकाज में अपनी मां का हाथ बंटाती है। ग्राम भैंसाकन्हार निवासी भुवन गौर (23) पिता रामजी गौर नाबालिग को कई दिनों से प्रेम का इजहार करते हुए शादी का प्रलोभन दे रहा था। जून 2019 को शादी का प्रलोभन देकर आरोपी ने दुष्कर्म भी किया। जब पीड़िता शादी करने की बात कहने लगी तो टाल मटोल करने लगा।
एक जनवरी 2020 को आरोप ने ग्राम भैंसाकन्हार के एक सुने घर में ले जाकर फिर दुष्कर्म किया। तब से वह घर में किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने आप बीती की जानकारी परिजनों को देते हुए घटना की जानकारी दी। परिजनों ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। वही रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो