scriptतीस हजार करोड़ की विकास यात्रा में लाखों लोगों को मिलेगी ये खास सुविधाएं | C.G. DEVELOPMENT JOURNEY: Million peoples will Get these Amenities | Patrika News

तीस हजार करोड़ की विकास यात्रा में लाखों लोगों को मिलेगी ये खास सुविधाएं

locationकांकेरPublished: May 16, 2018 11:52:19 am

विकास यात्रा में तीस हजार करोड़ के कार्यों का होगा लोकार्पण-शिलान्यास

chhattisgarh news

कांकेर. मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि विकास यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ में तीस हजार करोड़ के बजट का विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। महिलाओं, युवकों को 50 हजार स्मार्ट मोबाइल फोन बांटा जाएगा। सात सौ करोड़ रुपए के तेंदूपत्ता बोनस वितरित किया जाएगा। उज्ज्वला योजना में प्रदेश में 35 लाख लोगों को गैस कनेक्शन वितरण का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा के दौरान प्रदेश में 12 लाख एलपीजी गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब विकास खोजो यात्रा पर निकल रही है। क्षेत्र से 80 प्रतिशत कांग्रेस के लोग गायब हो गए हैं। कर्नाटक में भाजपा का परचम लहराएगा और दिल्ली में पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को स्थानीय सर्किट हाऊस में विकास यात्रा-2018 के तहत आयोजित पत्रकार वार्ता में मीडिया प्रतिनिधियों को उक्ताशय की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में विकास यात्रा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण 12 मई से जारी है जो 12 जून तक चलेगा।द्वितीय चरण की विकास यात्रा 15 अगस्त के बाद संचालित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कुछ क्षेत्रों में वे अभी नहीं गए है, वहां वे दूसरे और तीसरे राऊंड में भ्रमण करेंगे और विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री ने बस्तर संभाग में विकास यात्रा को सफल बनाने जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों की मेहनत और लगन की तारीफ की व धन्यवाद दिया।

विकास यात्रा की ये मिलेगी सुविधाएं

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि विकास यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ में तीस हजार करोड़ के बजट का विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। महिलाओं, युवकों को 50 हजार स्मार्ट मोबाइल फोन बांटा जाएगा। सात सौ करोड़ रुपए के तेंदूपत्ता बोनस वितरित किया जाएगा। उज्ज्वला योजना में प्रदेश में 35 लाख लोगों को गैस कनेक्शन वितरण का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा के दौरान प्रदेश में 12 लाख एलपीजी गैस कनेक्शन दिए जाएंगे।


पत्रकार सुरक्षा कानून होगा लागू

एक प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राज्य में पत्रकारों के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून को कड़ाई से लागू किया जाएगा। सरकार मीडिया के लिए स्वतंत्र माहौल बनाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे राज्य में मूलभूत और ढांचागत विकास, निर्माण के कार्य कराए गए है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का विकसित राज्य बनने तक विकास के कार्य सतत जारी रहेगा। एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तसीगढ़ में अभी और नए जिले तथा विकासखंड के गठन की कोई संभावना नहीं है। पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री सिंह द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों के अन्य सभी प्रश्नों का समाधान कारक जवाब दिए गए।
पत्रवार्ता में सांसद विक्रम उसेंडी, वन संसदीय कार्य, विधि, विधायी एवं कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री महेश गागड़ा, विधायक भोजराज नाग,छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, बस्तर संभाग के कमिश्नर, दिलीप वासनीकर, आयुक्त जनसंपर्क राजेश सुकुमार टोप्पो, आईजी पैकरा, कलक्टर टामन सिंह सोनवानी, पुलिस अधीक्षक केएल धु्रव सहित अन्य उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो