scriptतीनों विधानसभा में ढाई हजार बूथ कार्यकर्ताओं को भाजपा दे रही प्रशिक्षण | CG Polls:BJP giving training two and half booth workers in 3 assembly | Patrika News

तीनों विधानसभा में ढाई हजार बूथ कार्यकर्ताओं को भाजपा दे रही प्रशिक्षण

locationकांकेरPublished: Sep 07, 2018 02:47:36 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

विधानसभा के पांच मंडल शहर, ग्रामीण, सरोना, नरहरपुर, धनेलीकन्हार के बूथ स्तर कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

cg news

तीनों विधानसभा में ढाई हजार बूथ कार्यकर्ताओं को भाजपा दे रही प्रशिक्षण

कांकेर. कमल सदन में कांकेर विधानसभा के पांच मंडल शहर, ग्रामीण, सरोना, नरहरपुर, धनेलीकन्हार के बूथ स्तर कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष हलधर साहू की अध्यक्षता में प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता ने प्रशिक्षण के 24 बिन्दुओं को इंगित कर बूथस्तर के पन्ना प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष, बूथ सचिव एव बीएलओ-२ को आगामी विधानसभा चुनावी तैयारियों के मद्देनजर प्रशिक्षण देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री डॉं. रमन सिंह के नेतृत्व में जनता के लिए लाभकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में तीव्र गति से विकास कार्य किए हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष हलधर साहू ने प्रशिक्षण की आधारभूत संरचना की जानकारी देते हुए कहा कि आज का प्रशिक्षण आगामी चुनावों में आप सभी कार्यकर्ताओं के दायित्व निर्वहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विधानसभा चुनाव के पहले मतदान केंद्रों को सम्भालने में अपनी महती भूमिका अदा करने वाले कार्यकर्ताओं को विधानसभा वार प्रशिक्षण देने के क्रम में कांकेर और भानुप्रतापपुर मंडलों के शक्ति केन्द्र प्रभारी, अध्यक्ष, संयोजक, सहसयोजक, पन्ना प्रमुख, मतदान केंद्रो के एजेंटो के प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भानुप्रतापपुर गोगड़ राइस मिल में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल, बस्तर सांसद दिनेश कश्यप, तथा सुभाष तिवारी ने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी।

सांसद दिनेश कश्यप ने अपनी बात रखी, नारायण चंदेल ने बताया कि गुजरात में 25 सालों तथा भाजपा केवल कार्यकर्तायों के कार्य से ही जीत रही है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री आलोक ठाकुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा, ब्रम्हानंद नेताम, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश लाटिया, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र बेसरे, सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष क्रमश: नरोत्तम चौहान, देवेन्द्र टेकाम, अनुप राठौर, प्रताप सलाम, सुनील महावीर, विधानसभा में निवासरत सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा के निखिल सिंह राठौर, अजजा मोर्चा के गौतम उइके, विधि प्रकोष्ठ के बृजेश चौहान, अल्प संख्यक मोर्चा के जाकीर खान, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जुगल शर्मा, पिछड़ा वर्ग, मोर्चा के ढालसिंग सिन्हा, नरोत्तम वैष्णव, एनजीओ. प्रकोष्ठ के अभय पाण्डेय, पन्ना प्रमुख हाराडुला मंडल से अरुण मरकाम, कोरर से गजेन्द्र परिहार उपस्थित थे। कांकेर में 800, भानुप्रतापपुर में 700 और अंतागढ़ विधानसभा के पखांजूर में 1000 बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो