scriptकांग्रेस का एक गुट नगर पालिका अध्यक्ष अनुभवी को बनाने कर रहा पैरवी तो दूसरा नया चेहरा को कर रहा पसंद, प्रबल दावेदारों में खींचतान हुई तेज | Congress Municipal councilor Strong contenders | Patrika News
कांकेर

कांग्रेस का एक गुट नगर पालिका अध्यक्ष अनुभवी को बनाने कर रहा पैरवी तो दूसरा नया चेहरा को कर रहा पसंद, प्रबल दावेदारों में खींचतान हुई तेज

नगर पालिका में कांग्रेस को स्पष्ट बहुत होने के साथ ही अब अध्यक्ष पद की रस्सा-कस्सी तेज होने लगी है।

कांकेरDec 26, 2019 / 01:02 pm

Bhawna Chaudhary

कांग्रेस का एक गुट नगर पालिका अध्यक्ष अनुभवी को बनाने कर रहा पैरवी तो दूसरा नया चेहरा को कर रहा पसंद, प्रबल दावेदारों में खींचतान हुई तेज

कांग्रेस का एक गुट नगर पालिका अध्यक्ष अनुभवी को बनाने कर रहा पैरवी तो दूसरा नया चेहरा को कर रहा पसंद, प्रबल दावेदारों में खींचतान हुई तेज

कांकेर. नगर पालिका में कांग्रेस को स्पष्ट बहुत होने के साथ ही अब अध्यक्ष पद की रस्सा-कस्सी तेज होने लगी है। पालिका अध्यक्ष सीट महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने के कारण कांग्रेस की ओर से दो प्रवल दावेदारों में खींच तान शुरू हो गई है। एक गुट अनुभवी अध्यक्ष बनाने के लिए पूरी ताकत लगा रहा तो दूसरा नया चेहरा पसंद कर रहा है।

पालिका अध्यक्ष के लिए कांग्रेस में पहले से ही आरती श्रीवास्तव और सरोज ठाकुर दोनों प्रवल दावेदार मानी जा रही हैं। आरती श्रीवास्तव इससे पहले प्रत्यक्ष चुनाव में जीत दर्ज कर पांच साल तक नगर की कमान संभाल चुकी है। आरती श्रीवास्तव के पति स्व. रवि श्रीवास्तव कई बार नपा अध्यक्ष थे। वैसे काफी लंबे समय तक पालिका अध्यक्ष की कमान श्रीवास्तव परिवार के हाथ में होने के कारण कांग्रेस के कुछ समर्थक अनुभवी को नगर पालिका अध्यक्ष बनाने पैरवी कर रहे हैं।

सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले परिवार के साथ ही कुछ लोग इस परिवार की पुरानी ताकत को एक बार पुन: जनता की सेवा के लिए अध्यक्ष की कमान सौंपना चाह रहे हैं। वहीं, पालिका अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर की पत्नी सरोज ठाकुर भी नगर पालिका अध्यक्ष के लिए प्रवल दावेदार हैं। कांग्रेस का एक धड़ा सरोज ठाकुर को पालिका अध्यक्ष पद के लिए पसंद कर रहा है। हालांकि दोनों ही अध्यक्ष पद की प्रवल दावेदारों अलग-अलग पैरवी हो रही है। पार्षदों की सहमति जिस पर बनेगी पालिका अध्यक्ष की कमान उसी के हाथ होगी। पार्षद पद के चुनाव के परिणाम के बाद नगर की जनता की रायसुमारी में जनता अनुभवी को तबज्जो दिखती नजर आ रही है।

Home / Kanker / कांग्रेस का एक गुट नगर पालिका अध्यक्ष अनुभवी को बनाने कर रहा पैरवी तो दूसरा नया चेहरा को कर रहा पसंद, प्रबल दावेदारों में खींचतान हुई तेज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो