scriptछत्तीसगढ़ में कांकेर जिले की तीनों सीट पर कांग्रेस ने लहराया परचम | Congress wins 3 assembly seats in Kanker district | Patrika News

छत्तीसगढ़ में कांकेर जिले की तीनों सीट पर कांग्रेस ने लहराया परचम

locationकांकेरPublished: Dec 12, 2018 02:31:53 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

मतगणना में कांग्रेस के पक्ष में तीनों सीटों पर काफी दिनों बाद पहली बार जनादेश मिला है।

Kanker Assembly

छत्तीसगढ़ में कांकेर जिले की तीनों सीट पर कांग्रेस ने लहराया परचम

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे शिशुपाल शोरी ने भाजपा के प्रत्याशी हीरा मरकाम को कड़ी टक्कर दी है। 2008 के चुनाव के बाद भाजपा को यहां सबसे बड़ा झटका लगा है। वैसे जिले की तीनों विधानसभा की सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। मंगलवार को मतगणना में कांग्रेस के पक्ष में तीनों सीटों पर काफी दिनों बाद पहली बार जनादेश मिला है।

हाथ के साथ जनादेश आते ही कमल मुरझा गया। सुबह से कांग्रेस के पक्ष में रुझान की बढ़त बनी तो देर शाम अंतिम चरण की मतगणना तक कांग्रेस की लीड बनी रही। जैसे-जैसे चुनावी गणना में कांग्रेस की तरफ रुझान बढ़ा मतगणना स्थल पर कांग्रेस समर्थकों का हुजूम उमड़ गया। जीत की खुशी में बाहर पटाखे फोड़ जाने लगे और गाजे बाजे के साथ समर्थक जमा हो गए। दोपहर होते-होते मतगणना स्थल के बाहर हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए। तीन बजे तक तीनों विधानसभा की 9-9 राउंड की मतगणना हो चुकी थी। तीनों सीट पर कांग्रेस की बढ़त भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी।

शाम 4 बजे तक लगभग तस्वीर साफ हो गई कि कांग्रेस की बढ़त को भाजपा प्रत्याशी पाट नहीं सकते हैं। धीरे-धीरे भाजपा समर्थक वहां से हट गए। उधर, कांग्रेसी मतगणना स्थल के बाहर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दे रहे थे। मतगणना स्थल के बाहर महिला कार्यकर्ताओं की भी भीड़ जमा हो गई। रात करीब नौ बजे तक अंतागढ़ की मतगणना पूरी हो पाई थी। कांकेर और भानुप्रतापपुर की मतगणना रात 10 बजे पूरी हुई। तीनों विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो