scriptलॉकडाउन का असर: शहर छोड़कर राजस्थान से ओड़िसा गए थे मजदूर, पलायन पर मजबूर 96 लोगों को पुलिस ने रोका | CoronaVirus: Police stopped 96 people fleeing | Patrika News

लॉकडाउन का असर: शहर छोड़कर राजस्थान से ओड़िसा गए थे मजदूर, पलायन पर मजबूर 96 लोगों को पुलिस ने रोका

locationकांकेरPublished: Mar 29, 2020 04:15:50 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

अपने परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी के लिए अपना शहर छोड़कर राजस्थान से ओडिशा गए गरीब मजदूरों पर लॉक डाउन का असर कहर बनकर टूट पड़ गया।

लॉकडाउन का असर: शहर छोड़कर राजस्थान से ओड़िसा गए थे मजदूर,  पलायन पर मजबूर 96 लोगों को पुलिस ने रोका

लॉकडाउन का असर: शहर छोड़कर राजस्थान से ओड़िसा गए थे मजदूर, पलायन पर मजबूर 96 लोगों को पुलिस ने रोका

कांकेर. अपने परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी के लिए अपना शहर छोड़कर राजस्थान से ओडिशा गए गरीब मजदूरों पर लॉक डाउन का असर कहर बनकर टूट पड़ गया। जिसके चलते रोजी-रोटी की तलाश में गए मजदुर अपने घर की ओर पलायन करने पर मजबूर हो गए। इसकी सूचना शनिवार को शाम करीब 5:00 बजे नहरपुर पुलिस को हुई तो उनको रोककर उनसे पूछताछ किया जा रहा है।

लॉकडाउन के चौथे दिन से ही इसका भयावह असर देखने को मिल रहा है। देश के ऐसे हजारों गरीब मजदूरों जो की रोजी रोटी की तलाश में अपना शहर गांव छोड़कर अन्य राज्यों में जाकर अपने परिवार की पूरी कर रहे थे। उन लोगों के सामने पलायन करने की मजबूरी सामने आ गई है। जिसके चलते कुछ गरीब 96 मजदूर उड़ीसा से नहरपुर मार्ग से होते हुए शनिवार को अपने-अपने घर राजस्थान आ रहे थे। जिसके आधार पर पुलिस ने उन लोगों को थाना से करीब 200 मीटर दूर नया आईटीआई रुकने की व्यवस्था कर जिला प्रशासन को सूचना दिया गया ,

मजदूरों ने बताया कि वे लोग बस 10 – 12 वर्षों से राजस्थान में रोजी-रोटी की तलाश में अपने परिवार को छोड़कर गर्मी के मौसम में 3 से 4 माह के लिए उड़ीसा जाते हैं और वहां जाकर को गुपचुप आइसक्रीम का व्यवसाय कर अपने परिवार का पालन पोषण करते और बारिश के मौसम में अपने घर लौट आते हैं। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राजस्थान में करीब 95 पुरुष और एक महिला ओड़िसा कुछ दिन पहले गए था। वहां जाकर अपना व्यवसाय ंशुरु किए कि कोरोना वायरस का संक्रमण भारत में आ गया और देखते ही देखते सैकड़ों लोगों को अपनी चपेट में लिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो