कांकेर

आधी रात लड़के-लड़की के शरीर में होने लगी अजीब-सी हलचल, सुबह मिले इस हाल में

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत हो गई। मरने वालों में एक लड़का है और दूसरी 15 साल की लड़की है।

कांकेरSep 09, 2019 / 08:24 pm

Ashish Gupta

chhindwara

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत हो गई। मरने वालों में एक लड़का है और दूसरी 15 साल की लड़की है।
सर्पदंश का पहला मामला बांदे थाना क्षेत्र का है, ग्राम पालनदी का रहने वाला महलूराम उसेंडी ने पुलिस को बताया कि उसका भाई रामदास उसेंडी (32) अपने कमरे में खाट पर सोया हुआ था।
रात में जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। थोड़ी देर बाद उसके शरीर में अजीब-सी हलचल होने लगी। इसके बाद उसका पूरा शरीर नीला पड़ गया और उसकी मौत हो गई।

वहीं सर्पदंश का दूसरा मामला गोंडाहुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक नाबालिग युवती की सर्पदंश से मौत हो गई। ढोरकट्टा निवासी शांति नेताम (15) अपने कमरे में जमीन पर सोई हुई थी। इसी दौरान एक जहरीने सांप युवती को डंस लिया, जिससे सांप का जहर पूरे शरीर में फैल गया और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई।
snake_bite.jpg

इन बातों का रखें खास ध्यान
सांप के काटने के बाद 15 मिनट के अंदर सर्पदंश वाला हिस्सा सूजने लगता है। यह सर्पदंश के काटे जाने का लक्षण है। ध्यान से देखें तो दो मोटी सुई के धंसने से बने निशान जैसे विषदंत के स्थान पर दिखेगा। प्राथमिक उपचार में नई सिरिंज से सांप द्वारा पीड़ित के काटे गए निशान पर लगाकर खून निकालें।

विष का असर केवल खून में जाने पर ही होता है। प्रयास करें कि पीड़ित व्यक्ति नींद में न जाए घाव को साफ पानी से धोकर गीले और साफ पट्टी से कवर करें। इसके बाद तुरंत अस्पताल ले जाएं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.