scriptबदलते मौसम से किसानों की बढ़ी मुश्किलें, तेज हवाओं से धान की फसलों को हो रहा नुकसान | Crop destroyed due to weather change | Patrika News

बदलते मौसम से किसानों की बढ़ी मुश्किलें, तेज हवाओं से धान की फसलों को हो रहा नुकसान

locationकांकेरPublished: Mar 24, 2020 10:31:19 am

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

मौसम के बदले मिजाज ने किसानों को मुश्किल में डाल दिया है। । कई ग्रामों में फसल की कटाई चल रही है तो कई ग्रामों में फसल कटाई की तैयारी में किसान जुट गये हैं। ऐसे में मौसम के बदलाव से किसानों के माथे पर चिन्ता की लकीर दिखाई दे रही है।

weather news

बदलते मौसम से किसानों की बढ़ी मुश्किलें, तेज हवाओं से धान की फसल हो रहा नुकसान

चारामा. छत्तीसगढ़ में सोमवार की शाम व देर रात को मौसम के बदले मिजाज ने किसानों को मुश्किल में डाल दिया है। सोमवार रात को मौसम ने अचानक करवट लिया, जिससे तेज हवाओं के साथ बूंदा बांदी हुई है, जिससे अंचल में कई जगहों पर पेड़ों के डंगाल गिरी, वहीं धान की तैयार खड़ी फसल खेतों में लेट गई है। बे-मौसम बारिश की आशंका से किसान चिंतित हैं। उन्हें डर सत रहा कि तेज आंधी-तूफान और बारिश से कहीं उनकी फसल चौपट न हो जाए।

इन दिनों चारामा सहित अंचल के चारामा विकासखण्ड के अंर्तगत आने वाले विभिन्न ग्रामों में किसानों द्वारा रबी फसल में धान की फसल लगाई गई है। इस भीषण गर्मी में किसानों द्वारा जैसे तैसे बोर पम्प के माध्यम से धान की फसल लगाई है, जो पककर तैयार हो चुकी है। कई ग्रामों में फसल की कटाई चल रही है तो कई ग्रामों में फसल कटाई की तैयारी में किसान जुट गये हैं। ऐसे में मौसम के बदलाव से किसानों के माथे पर चिन्ता की लकीर दिखाई दे रही है।

बताया जा रहा है कि इस मौसम के बदलाव से धान की फसल के साथ-साथ रबी फसल के रूप में लगाए गये दलहन, तिलहन व सब्जियों की खेती पर भी काफी नुकसान होने का आशंका जताई जा रही है। एक तरफ किसानों को कर्ज माफी का अब भी इन्तजार है, किसानों की मानें तो अब तक केवल सहकारी बैंको में लिये गये किसानों के कर्ज माफ हुए हैं,किसानों के ्रारा राश्ट्रीकृत बैंको से लिये गये कर्ज अब तक माफ नहीं हुये हैं।जिससे किसानों में कर्ज काफी को लेकर संषय बना हुआ है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो