scriptमां दंतेश्वरी के दर्शन करने जा रहा था भक्त, अचानक तेज रफ्तार बाइक से हुई टक्कर, फिर… | Death of a Man in Road Accident in Kanker | Patrika News

मां दंतेश्वरी के दर्शन करने जा रहा था भक्त, अचानक तेज रफ्तार बाइक से हुई टक्कर, फिर…

locationकांकेरPublished: Oct 13, 2018 01:39:06 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

दंतेवाड़ा स्थित मां दतेश्वरी मंदिर में दर्शन करने जा रहे पदयात्री हलधर (26) की गुरूवार रात सडक़ दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई

CGNews

मां दंतेश्वरी के दर्शन करने जा रहा था भक्त, अचानक तेज रफ्तार बाइक से हुई टक्कर, फिर…

जगदलपुर . दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। वैसे तो यहां सालभर भक्तों की भीड़ जमा होती हैं पर नवरात्रि पर भक्त दूर-दूर से माता के दर्शन करने यहां आते हैं।
दंतेवाड़ा स्थित मां दतेश्वरी मंदिर में दर्शन करने जा रहे पदयात्री हलधर (26) की गुरूवार रात सडक़ दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से यह दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें बाइक चालक व अन्य एक युवक गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में भर्ती किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हलधर बस्तर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भोण्ड में रहता था। वह अपने साथियों के साथ गांव से बुधवार की शाम को पदयात्रा करते हुए दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर के लिए निकला था। बस्तर और परचनपाल मार्ग के बीच जब हलधर पदयात्रा करते हुए ग्राम कुम्हली से गुजर रहा था। तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने हलधर को जोरदार टक्कर मारा।
जिससे घायल हलधर की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक सुखचंद (23) ग्राम चोलनार व विक्रय कश्यप (26) ग्राम आमागुड़ा भी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची डायल 112 की मदद से पुलिस ने मृतक और घायल दोनों युवकों को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद हलधर के मौत होने की पुष्टि की। जिसका शव गुरूवार को पीएम के बाद परिजन के सुपूर्द कर दिया गया।
इधर बाइक सवार दोनों युवकों को मेकॉज के सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया है। सिर में चोट लगने से दोनों की ही हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि यह दोनों युवक कुम्हली से खाना खाकर वापस आ रहे थे। दोनों ने काफी शराब पी रखी थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो