script

डिप्टी रेंजर ने अपने ही सहकर्मी की पत्नी से किया बलात्कार, जान से मारने की धमकी देकर बार-बार करता था इज्जत तार-तार

locationकांकेरPublished: Jan 18, 2022 02:48:50 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

वन विभाग में पदस्थ डिप्टी रेंजर के खिलाफ विभाग में कार्यरत सहकर्मी की पत्नी ने बलात्कार का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने कोयलीबेड़ा थाने में अपने साथ हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

डिप्टी रेंजर ने अपने ही सहकर्मी की पत्नी से किया बलात्कार, जान से मारने की धमकी देकर बार-बार करता था इज्जत तार-तार

डिप्टी रेंजर ने अपने ही सहकर्मी की पत्नी से किया बलात्कार, जान से मारने की धमकी देकर बार-बार करता था इज्जत तार-तार

कांकेर. वन विभाग में पदस्थ डिप्टी रेंजर के खिलाफ विभाग में कार्यरत सहकर्मी की पत्नी ने बलात्कार का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने कोयलीबेड़ा थाने में अपने साथ हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोयलीबेड़ा थाना प्रभारी सत्यवान सिंह ने बताया महिला की शिकायत पर डिप्टी रेंजर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। अरोपी रेंजर दो माह से अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचा है। वह फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
एक ही कॉलोनी में रहते हैं जान-पहचान का उठाया फायदा
पीडि़त 30 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति भी वन विभाग में पदस्थ है। जिसके कारण डिप्टी रेंजर गणेश राम साहू से जान पहचान हो गई। दोनों का परिवार एक ही मोहल्ले में रहता है। इसलिए अक्सर डिप्टी रेंजर का घर आना जाना लगा रहता था। कुछ महीने पहले जब मेरा पति काम पर चला गया तो अकेला पाकर डिप्टी रेंजर जबरदस्ती घर में घुस आया। डरा धमका कर बलात्कार किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पहले तो लोक लाज के डर से किसी को ये बात बता नहीं पाई। जिसका फायदा डिप्टी रेंजर उठाता रहा और बार-बार बलात्कार करता रहा।
घर वालों की बताने की बात कही तब से गायब है डिप्टी रेंजर
पीडि़त महिला ने बताया कि दो महीने पहले डिप्टी रेंजर फिर घर में जबरदस्ती घर में घुस आया। हिम्मत करके मैंने बलात्कार का विरोध करते हुए सारी बात परिवार और बाकी लोगों को बताने की बात कही। जिसके बाद से वह गायब है। पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद डिप्टी रेंजर की तलाश की जा रही है। वन विभाग से पता चला है कि अधिकारी पिछले दो महीने से ड्यूटी नहीं आया है। इधर बलात्कार की घटना के बाद से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।
डिप्टी रेंजर का मोबाइल बंद
मामला सामने आने के बाद से ही वन विभाग के अफसरों में खामोशी छा गई है। कर्मचारी की पत्नी से दुष्कर्म और दो महीने से डिप्टी रेंजर के लापता होने की जानकारी विभाग को अब लगी। ऐसे में हर कोई जवाब देने से बच रहा है। यह भी नहीं बताया जा रहा कि डिप्टी रेंजर के गायब होने पर क्या कार्रवाई की गई है या की जा रही है। डिप्टी रेंजर ने मोबाइल बंद कर दिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो