जानकारी के अनुसार उर्मिला हिचामी पति स्व. नरेश हिचामी ग्राम लामकन्हार तहसील अंतागढ़ बीती रात लगभग 9 बजे खाना खाने के बाद सो गई। देर रात घर से आग की लपटें निकलने लगी तो पड़ोसी सुधा धुव ने घर में सो रही उर्मिला को जगाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगी। जब उर्मिला की आंख खुली तो उसका घर जल रहा था। किसी तरह वह घर से बाहर निकल आई। तब तक घर का आधा हिस्सा जल गया था। खाद्य सामाग्री एंव दैनिक उपयोग की सामाग्री, कपड़े टीवी पंखा कुर्सी टेबल ऑदि आग में जल गया।
जिसकी लागत एक से डेढ़ लाख से अधिक राशि बताई जा रही है। अगर पड़ोसियों ने सतर्कता नहीं बरता होता तो कई लोगों की जान चली जाती। पीड़ित महिला ने शासन प्रशासन से क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए गुहार किया है।