scriptरात 9 बजे तक रहेगा भद्रा का साया, होलिका दहन से पहले करें ये खास उपाय | Holi CG 2019: These steps should be done before Holika Dahan | Patrika News
कांकेर

रात 9 बजे तक रहेगा भद्रा का साया, होलिका दहन से पहले करें ये खास उपाय

होलिका दहन से पहले कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। खास तौर होलिका दहन से पहले इसकी पूजा कर परिक्रमा करना बेहद जरूरी होता है।

कांकेरMar 20, 2019 / 10:14 am

Deepak Sahu

holi 2019

रात 9 बजे तक रहेगा भद्रा का साया, होलिका दहन से पहले करें ये खास उपाय

कांकेर. रंगों का महापर्व होली की तैयारी पूरे जोर-शोर से चली रही है। आज होलिका दहन किया जायेगा। लेकिन होलिका दहन के दिन भद्रा शाम 6.25 से रात 8.07 बजे तक है इसलिए होलिका दहन इसके बाद ही किया जाएगा।

होलिका दहन से पहले कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। खास तौर होलिका दहन से पहले इसकी पूजा कर परिक्रमा करना बेहद जरूरी होता है। यही नहीं कई जगह इस पर रक्षा सूत्र भी बांधते हैं।

ज्योतिषियों के अनुसार काला तिल, पांच लौंग, गोमती चक्र, होलिका में अर्पित करने से लाभ होगा। यहां हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही उपाय जिन्हें होलिका दहन के दिन करने से लाभ होगा।

नींबू, गोमतीचक्र, पांच लौंग, काला तिल, पांच लौंग, गोमती चक्र होलिका में डालें। पांच हल्दी, पांच गोमतीचक्र कृष्ण मंदिर में चढ़ाएं। पीले रंग का इस्तेमाल करने पर फायदा मिलेगा।हल्दी छिड़क कर स्नान करने से स्वास्थ्य लाभ होगा। भगवान विष्णु पर पीला गुलाब, हल्दी, ईत्र मिलाकर चढ़ाएं।

Home / Kanker / रात 9 बजे तक रहेगा भद्रा का साया, होलिका दहन से पहले करें ये खास उपाय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो