कांकेरPublished: Feb 28, 2023 04:36:34 pm
CG Desk
रात 11 बजे वापस आकर देखा तो उसकी पत्नी फांसी के फंदे पर लटक रही थी। जिसके बाद पति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है।
कांकेर। एक चौकाने वाली हत्या ने गांव वालो को सोचने में मजबूर कर दिया है। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले अंतर्गत नरहरपुर तहसील के जामगांव में 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। बताया जा रहा है महिला का पति रात में कुछ देर के लिए बाहर गया था तभी ये घटना को अंजाम दिया गया है। महिला की लाश उसके घर में मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।