मिली जानकारी के अनुसार पति डोमार पटेल का अवैध संबंध किसी और महिला से था। जब बीवी को बात का पता चला तो उसने इसका विरोध किया। बीवी के विरोध से पति ने गुस्से में आकर एक मकान में बेड़ियों से बांधकर कैद कर दिया। इतना ही नहीं उसे लात- घूंसों और रॉड से पीटता था।भूख लगने पर उसे सिर्फ सुखी रोटी देता था।
बताया गया की डोमार और महिला की शादी को दस साल हो गए है। दोनों के दो बच्चे भी है। बच्चे अगर मां के पास भी जाते तो पिता उन्हें भी पीटता। सुचना मिलने पर पुलिस ने महिला को पति की कैद से छुड़वा दिया है।
बताया गया की कुछ परिजनों को इसकी भनक लगी लेकिन उन्होंने इस मामले में हस्तक्षेप नहीं किया।घरेलू विवाद है कहकर इस बात को टाल देते थे।