scriptपति- पत्नी ने पहले मारा दोनों बच्चों को फिर खुद लगा ली फांसी, जांच में जुटी पुलिस | Husband wife killed two children hanged themselves | Patrika News

पति- पत्नी ने पहले मारा दोनों बच्चों को फिर खुद लगा ली फांसी, जांच में जुटी पुलिस

locationकांकेरPublished: May 06, 2022 09:20:29 pm

Submitted by:

CG Desk

कांकेर जिले में एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने की आत्महत्या। पुलिस ने लाज संचालक की सुचना पर सभी सदस्यों की लाश लाज के कमरे से बरामद की।

दो बच्चों सहित पति- पत्नी ने लॉज में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

दो बच्चों सहित पति- पत्नी ने लॉज में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। एक दर्दनाक घटना सामने आई है, एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने आत्महत्या कर ली। पूरा मामला छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले का है। पुलिस ने एक लॉज से परिवार के सभी सदस्यों की लाश बरामद की है। जहाँ मृतक जितेंद्र देवांगन अपनी पत्नी सविता देवांगन और 2 बच्चे गुनगुन, टुकटुक के साथ शहर के बस स्टैंड स्थित बस्तर लॉज में बुधवार को ठहरे थे।

जब गुरूवार शाम तक भी कमरे का दरवाज़ा नहीं खुला तो लाज संचालक ने शक के आधार पर पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुँचकर पुलिस ने दरवाजा खोला और शवों को बरामद किया। संचालक ने बताया की सुबह से एक बार भी कमरे का दरवाजा नहीं खोला गया। जिसके बाद संचालक को शक हुआ और उसने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। लाज में मौजूद ससीटीवी फुटेज के आधार पर बुधवार शाम 6.30 बजे करीब परिवार लॉज पहुंचा जिसके बाद रात 9 बजे कमरे में जाता दिखा।

पुलिस ने जैसे ही कमरे का दरवाजा खोला उन्हें पति- पत्नी की लाश फंदे पर लटकी मिली वहीँ दोनों बच्चों की लाश बिस्तर पर पड़ी हुई थी। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है की पति पत्नी ने पहले बच्चों को जहर दिया होगा और फिर खुद फांसी लगा ली होगी । प्रथम दृष्यता तो यह मामला आत्महत्या का लग रहा है पर पुलिस इसकी तहकीकात में जुटी है, फिलहाल अभी तक इस आत्महत्या का कारण सामने नहीं आ सका है।

पुलिस ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार ये लोग जगदलपुर जा रहे थे। मगर रात होने के कारण वो लोग कांकेर में ही रुक गए। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

यह भी मामले को संदेहजनक बना रहा है
बताया जा रहा है की पति-पत्नी का हाथ पीछे से बंधा हुआ मिला। जो मामले की पेचीदगी को और अधिक बढ़ा देता है। पुलिस ने सभी शवों को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जिनका आज शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम किया जाना है। इसके साथ ही पुलिस ने मृतक के परिवार को भी घटना की सुचना दे दी है। मृतक देवांगन रायपुर के रायपुरा इलाके में छोटी से किराना दुकान चलाता था और वहीँ अपने परिवार के साथ रहता था। बच्चों की उम्र 3 से 5 साल और पति पत्नी की उम्र 38 से 45 के बीच बताई जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो