scriptचुनावी सभा में सीएम बघेल ने कहा कि आरक्षण विधेयक दो दिसंबर को होगा पास , टीएस सिंहदेव ने भी मांगे वोट | In the election meeting, CM Baghel said that the reservation bill will | Patrika News

चुनावी सभा में सीएम बघेल ने कहा कि आरक्षण विधेयक दो दिसंबर को होगा पास , टीएस सिंहदेव ने भी मांगे वोट

locationकांकेरPublished: Nov 30, 2022 06:30:50 pm

Submitted by:

Shiv Singh

Bhanupratappur By Election 2022 : मुख्यमंत्री (CM Bhupesh Baghel ) ने आदिवासी समाज के चुनाव लडऩे को लेकर कहा कि समाज का सामाजिक व्यवस्था, सामाजिक रीति रिवाज, सामाजिक उन्नति के लिए काम करना है। चुनाव लडऩा नहीं है। समाज यदि चुनाव लडऩा चाहता है तो पार्टी पंजीयन कर चुनाव लडऩा चाहिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सावित्री मंडावी दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की पत्नी हैं। पढ़ी लिखी हैं। शिक्षक रही हैं। कुशल और व्यवहारिक हैं।

चुनावी सभा में सीएम बघेल ने कहा कि आरक्षण विधेयक दो दिसंबर को होगा पास ,  टीएस सिंहदेव ने भी मांगे वोट

एक चुनावी सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री

भानुप्रतापपुर/दुर्गूकोंदल. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भानुप्रतापपुर विधानसभा उप चुनाव (Bhanupratappur By Election 2022 ) में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी को जिताने के लिए जमकरर प्रचार करते हुए कई जनसभाओं को संबोधित किया। उनके साथ मंत्री और बड़े नेता भी रहे। बुधवार को दुर्गूकोंदल ब्लॉक के कोड़ेकुर्से में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel ) ने चुनावी जनसभा में कहा कि मनोज मंडावी के सपनों को साकार करने कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री के लिए वोट मांग रहा हूं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 1 और 2 दिसंबर को अध्यादेश लाएगी। 2 दिसंबर को अध्यादेश पास होगा। अनुसूचित जनजाति को 32 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग को 27 आरक्षण, अनुसूचित जाति वर्ग 13 प्रतिशत, अन्य वर्ग को 4 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। कांग्रेस सरकार आदिवासी, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति वर्ग को आरक्षण दिलाने प्रतिबद्ध हैं।
मनोज मंडावी के कारण हमने यहां उपतहसील खुलवाई
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel ) ने कहा कि स्व. मनोज मंडावी जीते जी भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा लड़ाई लड़ी। सरकार की योजना बनाने में भी दिवंगत विधायक मनोज मंडावी का योगदान रहा है। मनोज मंडावी के कारण हमने यहां उपतहसील खुलवाया, लो वोल्टेज की समस्या दूर करने सब स्टेशन की स्थापना करवा रहे हैं। सबसे अधिक देवगुड़ी की स्वीकृति भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में हुई है। कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्ज शपथ लेने के 2 घंटे के भीतर माफ किया। 25 सौ रुपए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर रहे हैं। इस वर्ष 2640 रुपए में खरीदी कर रहे हैं . हमने भाजपा शासन में बंद पड़े नक्सली क्षेत्र के 260 स्कूल चालू कराए हैं। रमनसिंह के शासन काल में 600 गांव खाली हो गए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel ) हमने नगरनार में आदिवासियों की जमीन वापस कराई, भाजपा ने 15 वर्षों तक बस्तर के आदिवासियों को नक्सली के नाम पर फर्जी मुठभेड़ में मारने, नक्सली बताकर जेल भेजने का काम किया है, जबकि कांग्रेस के 4 वर्ष के कार्यकाल में एक भी घटना नहीं हुई है। कांग्रेस सरकार ने रमनसिंह के कार्यकाल में नक्सली के नाम पर जेल भेजे गए आदिवासियों को जेल से रिहा कराया है। कांग्रेस सरकार ने आदिवासियों से पूछ पूछकर पेशा नियम बनाकर लागू किया है। भाजपा आदिवासी विरोधी आरक्षण विरोधी पार्टी है। जबकि कांग्रेस गांधीजी, पं. जवाहरलाल नेहरू की पार्टी है। बाबा साहब अंबेडकर के संविधान और नीति से चलने वाली पार्टी है।
यह भी पढ़ें
Bhanupratappur By Election 2022 : चुनावी सभा में भूपेश बघेल ने बोला हमला, कहा- 15 साल में भाजपा ने छत्तीसगढ़ को कंगाल कर दिया

इसलिए 2012 में भाजपा अध्यादेश लाई और आदिवासी, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति वर्ग की आरक्षण को खत्म कर दिया। दोषी कांग्रेस सरकार पर मढ़ रही है। भाजपा आरक्षण विरोधी पार्टी है। शुरूआती दौर से आरक्षण का विरोध किया है। कांग्रेस संविधान बनाती है। भाजपा संविधान में को ही खत्म करना चाहती है। इसीलिए संविधान में आदिवासियों के मिली अधिकार को खत्म करना चाहती है। इसीलिए अध्यादेश लाकर एसटी, एससी, पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को अधर में छोड़ दिया। इसलिए आरक्षण में कटौती हो गई। हम आदिवासी, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति वर्ग के साथ खड़े हैं। उन्हें आरक्षण दिलाकर रहेंगे। जहां आरक्षण वहां आरक्षण रोस्टर का पालन कर चतुर्थ श्रेणी में भर्ती करेंगे।
हमारी बहू सावित्री को वोट दें : टीएस
Bhanupratappur By Election 2022 : वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि मनोज की पत्नी चुनाव मैदान में हैं। आपने पिछले चुनाव में अपना मत देकर मनोज मंडावी को जिताया था। एक वर्ष के कार्यकाल शेष रह गया है, वह भी कांग्रेस की हैं। हमारी बहू सावित्री मंडावी को वोट दें। वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री कवासी लखमा, मंत्री अनिला भेडिय़ा, मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में टिकट की दौड़ से बाहर होने वाले आदिवासी समाज को बरगला रहे हैं। अरविंद नेताम, मानक दरपट्टी, अकबर कोर्राम भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं। मतदान जनता के अधिकार में हैं। मत देने के लिए शपथ लेने की जरूरत नहीं है। इसलिए आदिवासी समाज, पिछड़ा वर्ग समाज, अनुसूचित जाति वर्ग के लोग बिना कोई भय के मतदान करें।
कोड़ेकुर्से- दुर्गूकोंदल क्षेत्र का होगा विकास
कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी को सर्वाधिक मतदान कर जीत दिलाएं। कोड़ेकुर्से सहित दुर्गूकोंदल विकासखंड केे विकास के करने कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। सभा में बस्तर सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, विधायक कुंवर सिंह निषाद, विधायक केके ध्रुव, विधायक विक्रम मंडावी, विधायक मोहित केरकेट्टा, विधायक चंदन कश्यप, बिरेश ठाकुर, अमिता उयके, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शोपसिंग आचला, युवक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश माहवे, अरुण ताम्रकार, नरोत्तम पडोटी, देवचंद मातलाम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता नेता और आम नागरिक उपस्थित थे। सभा का संचालन विधायक विक्रम मंडावी, मुन्ना सिन्हा, छोटू यादव ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो