script

अचानक कलक्टर पहुंची तहसील ऑफिस तो ड्यूटी से गायब थे CEO सहित 33 कर्मचारी, मिली ये सजा

locationकांकेरPublished: Jan 13, 2019 01:44:26 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

कलक्टर रानू साहू भानुप्रतापपुर के तहसील एवं जनपद कार्यालय तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अचानक निरीक्षण किया।

collector Ranu Sahu

अचानक कलक्टर पहुंची तहसील ऑफिस तो ड्यूटी से गायब थे CEO सहित 33 कर्मचारी, मिली ये सजा

भानुप्रतापपुर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले कलक्टर रानू साहू भानुप्रतापपुर के तहसील एवं जनपद कार्यालय तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय शाम 5 बजे जनपद दफ्तर में सीईओ सहित 33 अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलक्टर ने अनुपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश भी दिए।

कलक्टर ने तहसील कार्यालय भानुप्रतापुर के लोकसेवा केन्द्र एवं कोर्ट रूम और भूइयां कक्ष का निरीक्षण किया। सभी प्रकरणों को अनिवार्यरूप से पंजीबद्ध करने एवं प्रकरणों को त्वरित गति से निराकृत करने के लिए तहसीलदार को निर्देशित किया। तहसील कार्यालय के निरीक्षण पश्चात उन्होंनेे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। अस्पताल के आपातकालीन कक्ष, जनरल वार्ड, महिला वार्ड, पुरुष वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत की। इलाज, दवाई, भोजन के संबंध में जानकारी ली।

पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों को प्रदाय की जाने वाली पौष्टिक आहार की जानकारी ली। कलक्टर ने बताया कि अतिशीघ्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापुर के लिए सोनोग्राफी मशीन मिलेगी। कलक्टर ने जनपद कार्यालय भानुप्रतापपुर का शाम 5 बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जनपद पंचायत सीईआ सहित 33 अधिकारी, कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के समय भानुप्रतापपुर के तहसीलदार आनंदराम नेताम एवं नायब तहसीलदार मोक्षदा देवांगन उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग वीडियो