scriptKanker Naxal News: सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला, IED के चपेट में आने से तीन जवान घायल | Kanker Naxal News: Three jawan injured in IED blast | Patrika News

Kanker Naxal News: सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला, IED के चपेट में आने से तीन जवान घायल

locationकांकेरPublished: Jan 14, 2022 11:59:16 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

Kanker Naxal News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले के ताड़ोकी थाना क्षेत्र रेलवे सुरक्षा में लगे एसएसबी 33वीं बटालियन के जवानों और नक्सलियों के बीच दोपहर करीब एक बजे मुठभेड़ के दौरान IED ब्लास्ट में एक जवान जख्मी हो गया।

naxal in chhattisgarh

लॉकडाउन में आपदा को बना रहे अवसर: नक्सली पीएलजीए में कर रहे स्कूली छात्र-छात्राओं की भर्ती

कांकेर/अंतागढ. Kanker Naxal News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र कांकेर (Kanker) जिले के ताड़ोकी थाना क्षेत्र कोसरोंडा कैम्प के पास सर्चिंग पर निकले सशस्त्र सुरक्षा बल (SSB) के तीन जवान नक्सलियों द्वारा किए गए दो आईईडी (IED) ब्लास्ट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल जवानों अंतागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। पहला आईईडी ब्लास्ट दोपहर करीब एक बजे जबकि दूसरा ब्लास्ट शाम को सात बजे के आसपास हुआ।
अंतागढ़ एसडीओपी अमरनाथ सिदार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ताड़ोकी थाना क्षेत्र ग्राम कोसरोंडा कैम्प के पास ही रावघाट रेलवे परियोजना का कार्य चल रहा है, जिसकी सुरक्षा में एसएसबी कैम्प के जवान तैनात हैं। रोज की तरह शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे कोसरोंडा कैम्प से करीब एक किमी दूर ग्राम तुमापाल के पास करीब 150 की संख्या में जवान सर्चिंग अभियान चला रहे थे।
इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इससे 13वीं बटालियन में पदस्थ आरक्षक सुरेन्द्र सिंह निवासी राजस्थान चपेट में आ गया। वहीं कुहचे एसएसबी कैंप के दो जवान योगेंद्र बरियार और के शंकर भी इसकी चपेट में आने से घायल होने की खबर है। ये जवान दल के साथ शाम 7 बजे ताड़ोकी थाना क्षेत्र में सर्चिंग के लिए निकले थे। तभी नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया और ये जवान उसकी चपेट में आ गए। उन्हें अंतागढ़ जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
बता दें कि बीते सप्ताह 6-7 जनवरी की दरमियानी रात छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर (Bijapur) जिले के भैरमगढ़ इलाके के बेलचर के बुधीपारा में नक्सलियों ने दो युवकों की मुखबिरी का आरोप लगा कर हत्या कर दी थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो