scriptकिसानों को CM रमन का ये संदेश देने बैलगाड़ी से पहुंचे BJP के विधायक | Kanker News: BJP MLA reached in village by a bullock cart | Patrika News
कांकेर

किसानों को CM रमन का ये संदेश देने बैलगाड़ी से पहुंचे BJP के विधायक

क्या कभी किसी नेता को बैलगाड़ी से आते देखा है। अगर नहीं तो आइए हम दिखाते हैं एेसे ही विधायक को जो किसानों को सीएम का संदेश पहुंचाने बैलगाड़ी से पहुंचे

कांकेरSep 11, 2017 / 06:45 pm

Ashish Gupta

BJP MLA

किसानों को सीएम रमन का ये संदेश देने बैलगाड़ी से पहुंचे BJP के विधायक

पखांजूर/कापसी. अपने चुने हुए नेताओं को महंगी-महंगी गाडिय़ों में आते-जाते जरूर देखा होगा। मगर क्या कभी किसी नेता को बैलगाड़ी से आते देखा है। अगर नहीं तो आइए हम दिखाते हैं एेसे ही विधायक को जो किसानों को सीएम रमन सिंह का संदेश पहुंचाने बैलगाड़ी से गांव पहुंचे।
दरअसल अंतागढ़ क्षेत्र के विधायक भोजराज नाग कापसी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बैलगाड़ी से पहुंचे और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा दीपावली तक किसानों को धान बोनस के बारे विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा किसानों को बोनस देने की घोषणा की गई है, क्षेत्र के कई किसानों को इसकी जानकारी अब तक नहीं पहुंची है। इस वजह से विधायक ने किसान जन सूचना कार्यक्रम आयोजित कर परलकोट के किसानों को रमन सरकार के किसानहित में लिए फैसले की जानकारी लोगों को दी।
विधायक नाग ने कहा कि भाजपा पिछले साल का बोनस इस साल दीपावली से पहले बांट देगी, इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने दी है। उन्होंने कहा कि राज्य के अन्नदाताओं को करीब 21 सौ करोड़ और कांकेर के किसानों को ६५ करोड़ रुपए बोनस वितरण किया जाएगा, ये हमारी बड़ी उपलब्धि है। रमन सरकार सबकी सुनते हैं।
उन्होंने कहा कि किसानों के हित में इस प्रकार का निर्णण लिया गया है। इस कार्यक्रम के अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नानिगोपाल बाला, मंडल अध्यक्ष जगबंधु विश्वास, मण्डल महामंत्री दीपांकर दत्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष तुसार सरदार, महामंत्री अमित दास ,सोसल मोन्टी साहा , राजदीप शर्मा,परितोष दास गुप्ता,फूलवती मंडावी , विकास सरकार, सुभाष आदि मौजूद थे।
दीपावली से पहले किसनों को मिला तोहफा
पखांजूर में विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भोजराज नाग द्व्रारा भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का आभार व्यक्त किया। बोनस की घोषणा को लेकर पखांजूर मंडल में खुशिया मनाई गई, लोगों ने आतिशबाजी की। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष नोहर सिंह उसेंडी, लक्ष्मण मांडवी, सुभाष सरकार, कालू सोम, कार्तिक विस्वास, सुकान्त विस्वास, परितोष दास गुप्ता, संजय राय, नृपेन हालदार के भाजपा कार्यकर्ता व सैकड़ों किसान शामिल थे।

Home / Kanker / किसानों को CM रमन का ये संदेश देने बैलगाड़ी से पहुंचे BJP के विधायक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो