scriptइंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा अपने मौत के जिम्मेदारों का नाम फिर फंदे से लटक गया जवान लड़का | kanker Youth commits suicide accusing two people of Instagram post | Patrika News

इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा अपने मौत के जिम्मेदारों का नाम फिर फंदे से लटक गया जवान लड़का

locationकांकेरPublished: Jun 17, 2022 05:23:25 pm

Submitted by:

CG Desk

भानुप्रतापपुर में एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। अपनी मौत से पहले उसने इंस्टाग्राम पोस्ट से 2 लोगों पर मौत का इल्जाम लगाया।

 Suicide

Suicide

कांकेर . एक युवक ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है। मौत से पहले युवक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी डाला था। जिसमें उसने कुछ लोगों पर आरोप भी लगाया था। घटना कांकेर जिले की है, युवक का नाम राजा साहू (25) था।

मृतक राजा साहू बसंतनगर का रहने वाला था। गुरुवार रात युवक के घर के सभी सदस्य खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए इसके बाद युवक भी अपने कमरे में चला गया। सुबह जब काफी समय तक युवक अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन उसके कमरे में गए जहां उन्होंने देखा युवक की लाश फंदे से लटकी हुई थी। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी।

यह लिखा अपने आखिरी पोस्ट में
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसी दौरान मृतक के दोस्तों को भी उसकी मृत्यु की खबर मिली। घटना की जानकारी मिलते वह भी घटनास्थल में पहुंचे जहां पुलिस पहले ही मामले की जांच कर रही थी। युवक के दोस्तों ने पुलिस को बताया की युवक ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया था। जिसमे उसने दो लोगों पर इल्जाम लगाते हुए लिखा था की मैं इन दोनों की वजह से मर रहा हूं। गुड़ बाय।

 

insta_crime.jpg

इसके बाद युवक ने अपनी पोस्ट में लक्की साहू और विक्रम नाम के दो युवकों का ज़िक्र किया था। इनपुट मिलते ही पुलिस यह जानने में जुट गयी है की ये दो युवक कौन हैं और आखिर मृतक के साथ उनकी ऐसी क्या समस्या थी की युवक ने आत्महत्या कर ली और अपनी मौत का जिम्मेदार उन्हें ठहराया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो