script

आदमखोर तेंदुए ने किया महिला का शिकार, रात में घसीटकर ले गया, शरीर का आधा हिस्सा देख परिजन सहमे

locationकांकेरPublished: Sep 07, 2021 01:39:30 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

Leopard hunted woman in Kanker: महिला चीखती रही जब उसकी आवाज सुनकर परिजन मदद के लिए बाहर आए तब तक तेंदुआ उनकी नजरों से महिला को लेकर ओझल हो गया था।

आदमखोर तेंदुए ने किया महिला का शिकार, रात में घसीटकर ले गया, शरीर का आधा हिस्सा देख परिजन सहमे

आदमखोर तेंदुए ने किया महिला का शिकार, रात में घसीटकर ले गया, शरीर का आधा हिस्सा देख परिजन सहमे

कांकेर. कांकेर जिले में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक आदमखेार तेंदुए ने रात के अंधेरे में महिला का शिकार कर लिया। मंगलवार सुबह महिला का आधा शरीर गांव से 5 किमी. दूर मिला है। घटना कांकेर जिले के चारामा वन परिक्षेत्र के भैंसाकट्टा गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार झाडिय़ों में आहट सुनकर सोमवार रात जैसे ही महिला घर के बाहर निकली नरभक्षी तेंदुआ उसे घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। महिला चीखती रही जब उसकी आवाज सुनकर परिजन मदद के लिए बाहर आए तब तक तेंदुआ उनकी नजरों से महिला को लेकर ओझल हो गया था।
तीस दिन में हमले की दूसरी घटना
मृत महिला की पहचान भैंसाकट्टा निवासी उर्मिला जैन उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि बीते 30 दिनों में तेंदुए की हमले की यह दूसरी घटना है। जिससे पूरे गांव में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़कर घने जंगल में छोडऩे या फिर उसे मारने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि वन विभाग शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
आदमखोर तेंदुए ने किया महिला का शिकार, रात में घसीटकर ले गया, शरीर का आधा हिस्सा देख परिजन सहमे
बुजुर्ग को बनाया था शिकार
इलाके में एक माह के दौरान तेंदुए के हमले की यह दूसरी घटना है। इससे पहले पलेवा गांव में घर में सो रहे वृद्ध को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया था। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ आदमखोर हो चुका है। पहले बकरी और पशुओं का ही शिकार करता था। अब लोगों पर भी हमला करने लगा है। क्षेत्र के रेंजर का कहना है कि वन विभाग के अफसरों से इस संबंध में सूचना दी गई है। उनकी ओर से निर्णय लेने के बाद ही आगे कुछ हो सकेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो