कांकेर

आदमखोर तेंदुआ ने महिला को बनाया शिकार, पहाड़ पर मिली लाश, धड़ से अलग था सिर

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नरहरपुर वन परिक्षेत्र में भी आदमखोर तेंदुआ (Leopard) की धमक से लोगों में दहशत का माहौल बना है। बीती रात ग्राम बनसागर में खेत लाड़ी में सो रही एक महिला को तेंदुआ पहाड़ी के तरफ खींच ले गया।

कांकेरOct 14, 2021 / 08:06 pm

Ashish Gupta

धमतरी में तेंदुए का आतंक: छह साल के बच्चे को बनाया अपना शिकार

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर (Kanker) जिले के नरहरपुर वन परिक्षेत्र में भी आदमखोर तेंदुआ (Leopard) की धमक से लोगों में दहशत का माहौल बना है। बीती रात ग्राम बनसागर में खेत लाड़ी में सो रही एक महिला को तेंदुआ पहाड़ी के तरफ खींच ले गया। महिला का शव तेंदुआ क्षत-विक्षत कर दिया। महिला का सिर और धड़ अलग पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं वन विभाग की टीम पहरा दे रही है।
पुलिस के अनुसार बनसागर फरसापारा निवासी लखन राम ने थाना में सूचना देते हुए बताया कि उसकी मां प्रमिला बघेल उम्र 55 वर्ष अपने खेत की ओर बने मकान में अकेली रह रहती थी। 13-14 अक्टूबर की रात को भी वह प्रतिदिन की तरह अकेली खेत की ओर गई थी। रात में भी वहीं सो गई थी।
सुबह करीब 6 बजे जब वह खेत देखने के लिए गया तो देखा कि खेत में बने मकान का दरवाजा टूटा है। कमरा के अंदर जाकर देखा तो खून के धब्बे कमरे में फैला है, लेकिन उसकी मां दिखाई नहीं दे रही थी। जिसे देखकर वह डर गया और तुरंत गांव आकर इसकी सूचना ग्रामवासियों को दिया।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला की तलाश करने के लिए खेत की ओर चले गए। जहां पर खून के निशान को देखते हुए पहाड़ी की ओर गए तो देखे कि महिला का सिर व धड़ अलग-अलग पड़ा था। महिला की लाश देखकर ग्रामीणों के रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस और वन विभाग को सूचना दिया।
मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस ने जांच में पाया कि यह किसी आदमखोर जंगली जानवर ने हमला किया है। तेंदुआ ने महिला के गले के पास पकड़कर उसे खिंचते हुए पहाड़ी पर ले जाने से उसका सिर व धड़ अलग हो गया हो गया। घटना के बाद वन विभाग की टीम तेंदुआ को पकडऩे के लिए सर्चिंग अभियान चला रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेज मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.