scriptदूसरे चरण के मतदान में छत्तीसगढ़ की इस सीट पर अब तक क्या-क्या हुआ, जानिए 10 बातें | Lok Sabha CG 2019: All update about Kanker seat, 10 Points | Patrika News

दूसरे चरण के मतदान में छत्तीसगढ़ की इस सीट पर अब तक क्या-क्या हुआ, जानिए 10 बातें

locationकांकेरPublished: Apr 18, 2019 12:52:27 pm

Submitted by:

Akanksha Agrawal

कांकेर लोकसभा सीट पर दूसरे चरण का मतदान जारी है। कांकेर लोकसभा सीट पर कुल 9 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। जानें कांकेर सीट पर चुनाव की सारी अपडेट

Lok Sabha CG 2019

दूसरे चरण के मतदान में छत्तीसगढ़ की इस सीट पर अब तक क्या-क्या हुआ, जानिए 10 बातें

कांकेर. कांकेर लोकसभा सीट पर दूसरे चरण का मतदान जारी है। कांकेर लोकसभा सीट पर कुल 9 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। इन उम्मीदवारों के भविष्य का चुनाव 15 लाख 50 हजार 585 मतदाता करेंगे। जानें कांकेर सीट पर चुनाव की सारी अपडेट।
1. सुबह 11 बजे तक की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक कांकेर में कुल 42 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
2. कांकेर और सिहावा मतदान केन्द्रों में ईवीएम मशीनों की खराबी की वजह से काफी देर रूका रहा मतदान।
3. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और कांकेर सांसद विक्रम उसेंडी ने किया मतदान।
4. कांकेर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मोहन मंडावी ने पोलिंग बूथ पहुंचकर सपरिवार किया मतदान।

5. कांकेर के कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर भी पहुंचे पोलिंग बूथ और किया मतदान।
6. केशकाल विधायक संतराम नेताम ने भी सपरिवार पोलिंग बूथ पहुंच सपरिवार किया मताधिकार का इस्तेमाल।
7. अंतागढ़ विधायक अनूप नाग भी पहुंचे मतदान करने।
8. अंतागढ़ में मतदान ड्यूटी पर तैनात मतदान कर्मी ही हुई हार्ट अटैक से मौत।
9. कांकेर में कुल 2022 मतदान केन्द्रों में हो रहा मतदान।
10. 15 लाख 50 हजार 585 मतदाता कर रहे 9 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो