script

कांकेर के कांग्रेस उम्मीदवार बीरेश ठाकुर ने किया मतदान, लोगों से भी की वोट करने की अपील

locationकांकेरPublished: Apr 18, 2019 08:07:11 am

Submitted by:

Akanksha Agrawal

कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर सुबह से मतदान केन्द्र पहुंचे और अपने मतदाधिकार का उपयोग करके वोट डाला

Biresh thakur

कांकेर के कांग्रेस उम्मीदवार बीरेश ठाकुर ने किया मतदान, लोगों से भी की वोट करने की अपील

रायपुर. कांकेर से कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर सुबह से मतदान केन्द्र पहुंचे और अपने मतदाधिकार का उपयोग करके वोट डाला। साथ ही बीरेश ठाकुर ने लोगों से मतदान करने की अपील भी की। कांकेर में लोग सुबह से मतदान करने पहुंच रहे हैं। मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से ही लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है।
प्रदेश में तीन लोकसभा सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान शुरू हो चुका है। आज 49 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करके अपना सांसद चुनेंगे। कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव में कुल मिलाकर 36 मतदाता चुनावी मैदान में हैं।
कांकेर लोकसभा क्षेत्र में कुल 2022 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें से 154 मतदान केन्द्र संवेदनशील हैं। यहां सुरक्षापूर्ण मतदान के लिए 80 कंपनिया तैनात की गई हैं। कांकेर लोकसभा सीट पर कुल 9 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। इन उम्मीदवारों के भविष्य का चुनाव 15 लाख 50 हजार 585 मतदाता करेंगे।

भाजपा का गढ़ है कांकेर
कांकेर लोकसभा सीट हमेशा से भाजपा का गढ़ रहा है यहां पर 1998 से भाजपा के उम्मीदवार ही चुनाव जीतते आए हैं। 2014 के चुनाव में भाजपा के विक्रम उसेंडी ने यहां से जीत हासिल की थी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News

ट्रेंडिंग वीडियो