scriptचुनाव के दौरान ये मतदाता बने आकर्षण का केन्द्र, शादी के बीच पोलिंग बूथ पहुंचकर किया मतदान | Lok Sabha CG 2019: Groom brides cast vote in election | Patrika News
कांकेर

चुनाव के दौरान ये मतदाता बने आकर्षण का केन्द्र, शादी के बीच पोलिंग बूथ पहुंचकर किया मतदान

कुछ वोटर्स ऐसे है जो अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अपनी शादी के बीच मतदान करने पोलिंग बूथ पर पहुंचे।

कांकेरApr 18, 2019 / 07:56 pm

Bhawna Chaudhary

kanker lok sabha election 2019

चुनाव के दौरान ये मतदाता बने आकर्षण का केन्द्र, शादी बीच पोलिंग बूथ पहुंचकर किया मतदान

कांकेर. लोकतंत्र के इस महापर्व में आज वोटर्स बड़े ही उत्साह के साथ मतदान करने पहुंचे। वहीं कुछ वोटर्स ऐसे है जो अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अपनी शादी के बीच मतदान करने पोलिंग बूथ पर पहुंचे। आइए जानते है ऐसे दूल्हा-दुल्हनों के बारे में जिन्होंने अपनी जिम्मेदारी समझकर शादी के बीच मतदान कर पहुंचे:

1. कांकेर लोकसभा सीट के सिहावा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र नंबर 181 में एक दूल्हा शांतनु यादव हल्दी लगाकर लोकतंत्र को मजबूत करने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

2. डोंगरगांव के मतदान केन्द्र में एक दुल्हन ने मतदान किया। मतदान करने के बाद दुल्हन ने सेल्फी लेकर वोटरों से वोट करने की अपील की।

3. राजनांदगांव में एक दूल्हा बारात लेकर वोट डालने पहुंचा। जिसे देखकर लोग भी ये कहे बिना नहीं रह पाए, भाई मान गए दूल्हे राजा।दूल्हे राजा रामकुमार ने बताया कि वोट नहीं डालने का मलाल अगले पांच साल तक रहता। इसलिए बारातियों के साथ वोट डालने आया हूं।

4. राजनांदगांव के ग्राम सांगली निवासी क्रांति सिन्हा की शादी के बाद घर से विदाई हुई। दुल्हन क्रांति विदाई के बाद ससुराल जाने से पहले अपने दुल्हे और गाजे-बाजे के साथ मतदान केंद्र पहुंची। दुल्हन ने लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेते हुए अपना मत डाला और राष्ट्रहित के लिए देश के प्रधानमंत्री चुनने की ठानी। दुल्हन के इस संकल्प को देखकर गांव वालों ने क्रांति की काफी तारीफ की।

5. कांकेर लोकसभा के डोंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भेड़ी मतदान केंद्र में हल्दी लगाकर दुल्हन मतदान करने पहुंची। भेड़ी मतदान केंद्र क्रमांक 81 में दुल्हन रीना सिन्हा ने मतदान किया। दुल्हन रीना सिन्हा ने मतदान के बाद कहा कि देश के भविष्य के लिए मतदान बहुत जरुरी है।

6. कांकेर में मतदान करने पहुंचा एक मतदाता आकर्षण का केन्द्र बना रहा। यह मतदाता अपनी बहन के साथ सेहरा पहने मतदान करने पोलिंग बूथ पहुंचा।

7. वहीं महासमुंद में एक बारात निकलने से पहले एक दूल्हा मतदान करने पोलिंग बूथ पहुंचकर वोट दिया।

8. कांकेर में बिदाई दुल्हन से साथ वोट देने पंहुचा पति।

9. यादावपारा में शादी के पहुंची दुल्हन की लिबास में वोट ने पहुंची भारती यादव।

10. महासमुंद एक दुल्हन ससुराल जाने से पहुंची वोट देने।

Home / Kanker / चुनाव के दौरान ये मतदाता बने आकर्षण का केन्द्र, शादी के बीच पोलिंग बूथ पहुंचकर किया मतदान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो