scriptकेशकाल विधायक संतराम नेताम पहुंचे पोलिंग बूथ, सपरिवार किया मतदान | Lok Sabha CG 2019: Keshkal MLA Voted for Election | Patrika News

केशकाल विधायक संतराम नेताम पहुंचे पोलिंग बूथ, सपरिवार किया मतदान

locationकांकेरPublished: Apr 18, 2019 11:52:51 am

Submitted by:

Akanksha Agrawal

केशकाल के कांग्रेस विधायक मतदान करने पोलिंग बूथ पहुंचे। और परिवार मतदान किया। दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव का मतदान जारी है

santram netam

केशकाल विधायक संतराम नेताम पहुंचे पोलिंग बूथ, सपरिवार किया मतदान

कांकेर. केशकाल के कांग्रेस विधायक मतदान करने पोलिंग बूथ पहुंचे। और परिवार मतदान किया। दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव का मतदान जारी है। जिसमें कांकेर लोकसभा सीट पर 9 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है।
छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान बस्तर लोकसभा सीट के लिए 11 अप्रैल को समाप्त हुआ। इसके बाद अब दूसरे चरण में कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद के लिए मतदान 18 अप्रैल को आयोजित किया गया है। आज 49 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करके अपना सांसद चुनेंगे। कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव में कुल मिलाकर 36 मतदाता चुनावी मैदान में हैं। मतदाता यहां सुबह से लाइन में लगकर मतदान कर रहे हैं।
कांकेर लोकसभा क्षेत्र में कुल 2022 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें से 154 मतदान केन्द्र संवेदनशील हैं। यहां सुरक्षापूर्ण मतदान के लिए 80 कंपनिया तैनात की गई हैं। कांकेर लोकसभा सीट पर कुल 9 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। इन उम्मीदवारों के भविष्य का चुनाव 15 लाख 50 हजार 585 मतदाता करेंगे।

भाजपा का गढ़ है कांकेर
कांकेर लोकसभा सीट हमेशा से भाजपा का गढ़ रहा है यहां पर 1998 से भाजपा के उम्मीदवार ही चुनाव जीतते आए हैं। 2014 के चुनाव में भाजपा के विक्रम उसेंडी ने यहां से जीत हासिल की थी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो