scriptमतदान से पहले सुरक्षा के लिए सील हुई तीन राज्यों की सीमाएं, सीमाओं पर बनाए गए चेकपोस्ट | Lok Sabha CG 2019: Three state border seal for Election | Patrika News

मतदान से पहले सुरक्षा के लिए सील हुई तीन राज्यों की सीमाएं, सीमाओं पर बनाए गए चेकपोस्ट

locationकांकेरPublished: Apr 16, 2019 09:52:23 am

Submitted by:

Akanksha Agrawal

चुनाव में सुरक्षा का ध्यान रखते हुए राज्य से लगी हुई तीन राज्यों की सीमाओं को सील कर दिया है

Lok Sabha CG 2019

मतदान से पहले सुरक्षा के लिए सील हुई तीन राज्यों की सीमाएं, सीमाओं पर बनाए गए चेकपोस्ट

कांकेर. छत्तीसगढ़ में होने वाले दूसरे चरण के चुनाव में सुरक्षा का ध्यान रखते हुए राज्य से लगी हुई तीन राज्यों की सीमाओं को सील कर दिया है। लोकसभा के दूसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए महाराष्ट्र, ओडिशा और मध्य प्रदेश की सीमा को सील कर दिया गया है।

बनाए गए चेकपोस्ट
तीनों राज्यों की सीमाओं को जोडऩे वाले रास्तों पर 28 से अधिक चेकपोस्ट बनाए गए हैं। यहां बड़ी संख्या में राज्य पुलिस और केन्द्रीय सुरक्षा बलों के जवानों को तैनात किया गया है। इन जांच चौकियों मेे 24 घंटे वाहनों की जांच के साथ ही संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।

बताया जा रहा है कि तीनों ही राज्यों की फोर्स के साथ स्थानीय इलाके में लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि राज्य के राजनांदगांव और कांकेर लोकसभा क्षेत्र की सीमा महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की सीमा से जुड़ी हुई है।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

CG lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो