script

शादी का सेहरा पहने बहन के साथ पोलिंग बूथ पहुंचा दुल्हा, मतदान के बाद निकली बारात

locationकांकेरPublished: Apr 18, 2019 06:37:16 pm

Submitted by:

Akanksha Agrawal

इस चुनाव में मतदान करने पहुंचा एक मतदाता यहां आकर्षण का केन्द्र बना रहा। यह मतदाता अपनी बहन के साथ सेहरा पहने मतदान करने पोलिंग बूथ पहुंचा

Lok Sabah CG 2019

शादी का सेहरा पहने बहन के साथ पोलिंग बूथ पहुंचा दुल्हा, मतदान के बाद निकली बारात

कांकेर. छत्तीसगढ़ में तीन लोकसभा सीटों कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव में मतदान समाप्त हो चुका है। पर इस चुनाव में मतदान करने पहुंचा एक मतदाता यहां आकर्षण का केन्द्र बना रहा। यह मतदाता अपनी बहन के साथ सेहरा पहने मतदान करने पोलिंग बूथ पहुंचा। जिसे देखकर लोग काफी आश्चर्यचकित हो गए। मतदान करने के बाद दुल्हे ने कहा कि लोकत्रंत के महापर्व में हम सब की भागीदारी होना जरूरी है। मतदान हमारा अधिकार ही नहीं देश के लिए हमारा कर्तव्य भी है।

और भी कई दुल्हे और दुल्हन पहुंचे मतदान करने
यह सिर्फ एक वाक्या नहीं बल्कि कांकेर लोकसभा क्षेत्र में ऐसी और कई दुल्हे और दुल्हन मतदान के लिए पहुंचे जो लोगों के लिए मिसाल बने। इनमें से एक मतदाता अपनी हल्दी अधूरी छोडकऱ मतदान करने पहुंचा तो कोई दुल्हा-दुल्हन शादी के तुरंत बाद मतदान केन्द्र पहुंचे।

कांकेर लोकसभा सीट में कुल 2022 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। इनमें से 154 मतदान केन्द्र संवेदनशील थे। यहां सुरक्षापूर्ण मतदान के लिए 80 कंपनिया तैनात की गई थी। कांकेर लोकसभा सीट पर कुल 9 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे जिनकी किस्मत अब ईवीएम मशीन में लॉक कर दी गई है। अब इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 23 मई को होगा।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News

ट्रेंडिंग वीडियो